घोषणा पत्र में किसानों और राम मंदिर पर भाजपा ने किये ये दो बड़े ऐलान
Recommended Video
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी के सीनियर नेता नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज ने घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र को भाजपा ने संकल्प पत्र का नाम दिया है। भाजपा नेताओं ने अपने घोषणा पत्र की तारीफ करते हुए इसे देश के विकास का रोडमैप कहा है। घोषणा पत्र में कई बड़ी घोषणाएं हैं। इसमें किसानों और राम मंदिर को लेकर दो बड़े वादे हैं।
भाजपा के घोषणा पत्र में किसान
भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों के लिए खई वादे हैं। घोषणा पत्र में कहा गया है, किसानों की आय को 2022 तक दोगुना किया जाएगा। वहीं क्रेडिट कार्ड पर एक लाख तक जो लोन मिलता था, उस पर अगले पांच साल के लिए शुन्य ब्याज दर लगेगी। 6000 रुपए सालाना आर्थिक मदद अब केवल दो हेक्टेयर जमीन वाले किसानों को ही नहीं, बल्कि देश के सभी किसानों को मिलेगी। छोटे और खेतिहर किसानों को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा 25 लाख करोड़ रुपए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में हम खर्च करने का वादा भाजपा ने किया है।
पीएम मोदी ने जारी किया लोकसभा चुनाव के लिए 'संकल्प पत्र', जानिए खास बातें
राम मंदिर हमारी प्रतिबद्धता: भाजपा
अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने का वादा एक बार फिर भाजपा ने किया है। भाजपा की ओर से कहा गया है कि राम मंदिर का निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है कि हम सभी संभावनाओं को तलाशेंगे। राजनाथ सिंह ने इस पर बोलते हुए कहा, हमारी कोशिश होगी कि सौहार्दपूर्ण माहौल में जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण किया जाए।
मोदी बोले- देश के सपने पूरा करेंगे
संकल्प पत्र की घोषणा के दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा, पहले हमने जरूरतों को पूरा करने के लिए योजनाएं चलाईं और अब देश के सपनों को पूरा करने के लिए काम करेंगे। 2014 से 2019 में हमारे कार्यों में सामान्य लोगों की जो जरूरतें हैं उन्हें हमने एड्रेस किया। देश जिन सपनों के साथ चल पड़ा है। जो 1950-60 के कालखंड में होना था वो मुझे 14 से 19 में करना पड़ा। मोदी ने कहा, गरीबी से लड़ना है तो दिल्ली में एसी में बैठे लोग गरीबी को परास्त नहीं कर सकते। मैं भी एसी में बैठता हूं इसलिए ऐसा कोई दावा नहीं कर सकता। गरीब ही गरीबी को खत्म कर सकता है।
लोकसभा चुनाव से संबंधित विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें