क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल से बीजेपी का टिकट मिलने के बाद क्या बोलीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

Google Oneindia News

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है। इसमें पार्टी ने मध्य प्रदेश की भोपाल सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी उम्मीदवार घोषित होने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि हम तैयार हैं, मेरे सामने कोई चुनौती नहीं है, अब उसी कार्य में लग गई हूं।

भोपाल में दिग्विजय सिंह Vs साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

भोपाल में दिग्विजय सिंह Vs साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह चुनाव मैदान में हैं। भोपाल सीट पर दिग्विजय सिंह को घेरने के लिए बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर दांव खेला है। बीजेपी से टिकट मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा, "हम तैयार हैं और उसी कार्य में लग गई हूं। मेरे हिसाब से मेरे सामने कोई चुनौती नहीं है।"

<strong>इसे भी पढ़ें:- जब ट्रेन में आमने-सामने की सीट पर बैठे रो रहे थे शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा </strong>इसे भी पढ़ें:- जब ट्रेन में आमने-सामने की सीट पर बैठे रो रहे थे शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा

'हम तैयार हैं और उसी कार्य में लग गई हूं'

दिग्विजय सिंह के खिलाफ उम्मीदवारी पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा, "उन्होंने जो भगवा का अपमान किया है, मैं हमारे धर्म को सम्मान दिला कर रहूंगी। स्त्रियों के लिए इनके (दिग्विजय सिंह) और कांग्रेस के मन में क्या है ये इन्होंने स्पष्ट कर दिया है। मैं उनकी इस मंशा को लोगों के सामने लाऊंगी, संन्यासियों के प्रति उन्होंने जो दुर्भावना फैलाई है उसको लोगों के सामने लाऊंगी और देश को सुरक्षित रखूंगी।"

BJP में आने के कुछ घंटे के भीतर ही मिला टिकट

BJP में आने के कुछ घंटे के भीतर ही मिला टिकट

इससे पहले साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को ही भोपाल में भाजपा के दफ्तर पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान, रामलाल और प्रभात झा के साथ मुलाकात कर भाजपा की सदस्यता ली थी। जिसके कुछ घंटे बाद उनको भोपाल से प्रत्याशी बना दिया गया है। मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी रहीं साध्वी प्रज्ञा अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनकी पहचान उग्र हिन्दुत्व का प्रतिनिधित्व करने वाली साध्वी के तौर पर रही है।

अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Comments
English summary
Lok Sabha Elections 2019: BJP leader Sadhvi Pragya Singh Thakur reacts on her candidature from Bhopal, MP
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X