संजय निरुपम ने पीएम मोदी को कहा आधुनिक औरंगजेब तो भाजपा ने ऐसे किया तगड़ा पलटवार

नई दिल्ली। पीएम मोदी (Narendra Modi) द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' कहने के बाद कांग्रेस आक्रामक है। वाराणसी पहुंचे कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने विवादित बयान देते हुए पीएम मोदी की तुलना औरंगजेब से कर दी जिसपर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। यूपी सरकार में मंत्री और मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अब हिंदू धर्मस्थलों का विकास भी नहीं देख पा रही है।

निरुपम के बयान पर श्रीकांत शर्मा ने पलटवार किया

निरुपम के बयान पर श्रीकांत शर्मा ने पलटवार किया

संजय निरुपम के बयान पर श्रीकांत शर्मा ने पलटवार किया, 'प्रभु राम के अस्तित्व को नकारने वाली हिन्दू विरोधी कांग्रेस,अब हिन्दू धर्मस्थलों का विकास भी नहीं देख पा रही है। यह उसकी संकीर्ण सोच है,जो उसे वाराणसी में पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहे श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के विकास में भी राजनीति लग रही है।' बता दें कि संजय निरुपम कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार अजय राय के लिए प्रचार करने वाराणसी पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: वाराणसी लोकसभा सीट से जुड़ी हर जानकारी

पीएम मोदी औरंगजेब के आधुनिक अवतार- निरुपम

इस दौरान मीडिया से मुखातिब संजय निरुपम ने कहा कि बनारस के लोगों ने जिस व्यक्ति को चुना है वे औरंगजेब के आधुनिक अवतार हैं क्योंकि बनारस में कॉरिडोर के नाम पर सैकड़ों मंदिरों को तुड़वाया गया। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर 550 रुपए की जो फीस लगाई गई है वे इस बात का सबूत है कि जो काम औरंगजेब नहीं कर पाया वे नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, भाजपा वाले रोज नया झूठ बोलते हैं और फिर उसका जोर-शोर से प्रचार करने लग जाते हैं।

अजय राय के लिए प्रचार करने पहुंचे थे संजय निरुपम

अजय राय के लिए प्रचार करने पहुंचे थे संजय निरुपम

संजय निरुपम ने पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से करने वाले प्रियंका गांधी के बयान को भी जायज ठहराया। संजय निरुपम ने कहा, 'प्रियंका गांधी ने जो कहा है सही कहा है, मैं तो मोदी को औरंगजेब कह रहा हूं और मैं यह एक बार नहीं बार-बार कहूंगा।' बता दें कि मंगलवार को प्रियंका गांधी ने अंबाला की रैली में पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से की थी और कहा था कि इस देश ने अहंकार और घमंड को कभी माफ नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+