लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सपा बसपा में हुई डील, जानिए कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा

सूत्रों के हवाले से खबर है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) में सीटों के बंटवारे का गणित बन चुका है।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी के अंदर भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए चार बड़े दलों के बीच महागठबंधन लगभग तय हो गया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) में सीटों के बंटवारे का गणित बन चुका है। इस गणित में मायावती की बसपा को सबसे ज्यादा सीटें देना तय किया गया है, वहीं कांग्रेस को भी यूपी के महागठबंधन में शामिल किया गया है। महागठबंधन में आरएलडी को समाजवादी पार्टी के हिस्से से लोकसभा की सीटें दी जाएंगी।

बसपा को 37 और सपा को 32 सीटें

बसपा को 37 और सपा को 32 सीटें

यूपी में महागठबंधन को लेकर हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो चारों दलों के बीच सीटों का फॉर्मूला तय हो चुका है। इस फॉर्मूले के तहत तय किया गया है कि अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी को सपा के कोटे से लोकसभा की तीन सीटें दी जाएंगी। कांग्रेस को महागठबंधन में शामिल करते हुए 8 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया है, हालांकि कांग्रेस ने अधिक सीटों की मांग की थी। जबकि मायावती की बसपा 37 और समाजवादी पार्टी 32 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह पहले से तय था कि बसपा को महागठबंधन में सबसे ज्यादा सीटें ही मिलेंगी।

भाजपा के खिलाफ चार दलों का महागठबंधन

भाजपा के खिलाफ चार दलों का महागठबंधन

आपको बता दें कि यूपी में महागठबंधन की चर्चा फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के बाद से होने लगी थी। इन दोनों सीटों पर बसपा ने उम्मीदवार ना उतारते हुए खुले तौर पर समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दिया था। सपा और बसपा की जोड़ी के सामने भाजपा को अपने सीएम और डिप्टी सीएम की सीटें गंवानी पड़ीं। इसके बाद कैराना और नूरपुर उपचुनाव में आरएलडी महागठबंधन का हिस्सा बनी तो कांग्रेस ने भी इन सीटों पर प्रत्याशी ना उतराकर, महागठबंधन में शामिल होने के संकेत दे दिए।

मध्य प्रदेश में बसपा मांग रही 50 सीटें

मध्य प्रदेश में बसपा मांग रही 50 सीटें

यूपी के अलावा इस साल के अंत में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी कांग्रेस और बसपा के बीच गठबंधन बनता हुआ नजर आ रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि 230 सीटों वाले मध्य प्रदेश में बसपा ने गठबंधन के तहत कांग्रेस से 50 विधानसभा सीटों की मांग की है, लेकिन कांग्रेस मायावती को केवल 22 सीटें देना चाहती है। आपको बता दें कि झारखंड, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और केरल में कांग्रेस पहले ही गठबंधन तय कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+