क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

VIDEO: प्रज्ञा ठाकुर को काला झंडा दिखाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम दफ्तर में एनसीपी वर्कर को पीटा

Google Oneindia News

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को काला झंडा दिखाने वाले शख्स की पिटाई की। जिस शख्स को पीटा गया है, उसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता बताया गया है। कथित तौर पर भोपाल से भाजपा कैंडिडेट प्रज्ञा ठाकुर के रोड शो के दौरान काला झंडा दिखाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस शख्स को पीटा।

एनसीपी कार्यकर्ता से हुई मारपीट

एनसीपी कार्यकर्ता से हुई मारपीट

भाजपा कार्यकर्ताओं की एनसीपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एसडीएम ऑफिस के भीतर पुलिस की मौजूदगी में उसे पीटा जा रहा है। झंडा दिखाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मंगलवार को भोपाल में नामांकन किया और रोड शो निकाला। इसी दौरान उनको काला झंडा दिखाए जाने की बात कही गई है।

<strong>Malegaon Blast:बीजेपी कैंडिडेट प्रज्ञा ठाकुर ने NIA कोर्ट में दाखिल किया जवाब</strong>Malegaon Blast:बीजेपी कैंडिडेट प्रज्ञा ठाकुर ने NIA कोर्ट में दाखिल किया जवाब

हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए काम करूंगी: प्रज्ञा

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मंगलवार को नामांकन सभा में कहा कि जब सनातन संस्कृति पर हमला होता है तो संतों को आगे आना पड़ता है। इसलिए मैं भोपाल से चुनाव लड़ रही हूं। मैं हिंदुओं की तकलीफों को जानती हूं और उनकी सुरक्षा के लिए कड़ा कानून लाने के लिए जो करना पड़े, वो करूंगी।

पढ़ें भोपाल लोकसभा सीट का पूरा चुनावी गणित, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी

बम धमाका केस में आरोपी हैं प्रज्ञा ठाकुर

बम धमाका केस में आरोपी हैं प्रज्ञा ठाकुर

प्रज्ञा सिंह मालेगांव बम धमाका केस में आरोपी हैं और कई साल जेल में बिता चुकी हैं। भोपाल से उनके चुनाव लड़ने और हेमंत करकरे की मौत पर उनके बयानों को लेकर काफी विरोध भी हो रहा है। प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक लगाए जाने को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। इस पर एनआईए ने अपना जवाब दाखिल किया है।

साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयानों पर जावेद अख्तर का तंज, बोले- सुनहरे शब्द 10 में से 10साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयानों पर जावेद अख्तर का तंज, बोले- सुनहरे शब्द 10 में से 10

Comments
English summary
lok sabha elections 2019 bhopal BJP workers thrashed man at SDM office who showed black flags to Pragya Thakur
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X