लोकसभा चुनाव 2019: अखिलेश यादव का बड़ा दांव, इलाहाबाद से सपा ने इस दिग्गज नेता को बनाया उम्मीदवार

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर समाजवादी पार्टी ने एक और सीट पर उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की हाईप्रोफाइल मानी जाने वाली इलाहाबाद लोकसभा सीट से पार्टी ने राजेंद्र सिंह पटेल को महागठबंधन का उम्मीदवार बनाया है। यहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और यूपी सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी से होगा। इससे पहले शनिवार को ही सपा ने फूलपुर लोकसभा सीट से भी उम्मीदवार का ऐलान किया। यहां से पार्टी ने पंधारी यादव को टिकट दिया है।

राजेंद्र सिंह पटेल इलाहाबाद से महागठबंधन के उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, सियासी दल चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। खास तौर से उत्तर प्रदेश में सभी सियासी दल चुनावी गुणा-गणित को ध्यान में रखते हुए सियासी दांव चल रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद लोकसभा सीट से बड़ा दांव चलते हुए राजेंद्र सिंह पटेल को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने मौजूदा सियासी समीकरण को देखते हुए ये फैसला लिया है।

इलाहाबाद में रीता बहुगुणा जोशी Vs राजेंद्र सिंह पटेल

इलाहाबाद में रीता बहुगुणा जोशी Vs राजेंद्र सिंह पटेल

इलाहाबाद लोकसभा सीट से राजेंद्र सिंह पटेल महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे। उनका सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी से होगा। बीजेपी ने काफी पहले ही रीता बहुगुणा जोशी का नाम इलाहाबाद से फाइनल कर दिया था। अब समाजवादी पार्टी ने भी अपने पत्ते खोलते हुए उम्मीदवार का ऐलान किया।

फूलपुर के बाद अब हाईप्रोफाइल इलाहाबाद सीट के लिए सपा ने खोले पत्ते

फूलपुर के बाद अब हाईप्रोफाइल इलाहाबाद सीट के लिए सपा ने खोले पत्ते

इससे पहले शनिवार को ही सपा ने फूलपुर लोकसभा सीट से भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। यहां पंधारी यादव को टिकट दिया गया है। इस सीट से वर्तमान में समाजवादी पार्टी के ही नागेंद्र पटेल सांसद हैं। यह सीट यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। नागेंद्र पटेल 2018 में हुए उपचुनाव में इस सीट से जीतकर सांसद बने थे। पंधारी यादव की गिनती सपा के बड़े नेताओं में होती है। वर्तमान में वो समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हैं और प्रयागराज में पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

अपने पसंदीदा नेता से जुड़े रोचक फैक्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+