क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- झूठ के बादल और जुमलों की काली घटाएं भी भाजपा को बचा नहीं पाएंगी

Google Oneindia News

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छठे चरण के मतदान के बाद एक बार फिर से भाजपा पर तंज कसा है, अखिलेश ने पूर्वांचल का धन्यवाद देते हुए Tweet किया है कि छठे चरण के मतदान के बाद झूठ के बादल और जुमलों की काली घटाएं भी भाजपा को जनता के रडार से नहीं बचा पा रही हैं, पूर्वांचल धन्यवाद।

अखिलेश यादव ने कसा भाजपा पर तंज

अखिलेश यादव ने कसा भाजपा पर तंज

अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा का जाना तय है, अपने ट्वीट से पहले मिर्जापुर की एक जनसभा में भी अखिलेश यादव ने जमकर मोदी और योगी सरकार पर हमला बोला था, उन्होंने कहा इनकी सरकार अहंकार से भर गई है और यह बात जनता समझ चुकी है।

यह पढ़ें: टाइम मैगजीन ने मोदी को बताया डिवाइडर इन चीफ, भड़के कबीर बेदी यह पढ़ें: टाइम मैगजीन ने मोदी को बताया डिवाइडर इन चीफ, भड़के कबीर बेदी

अखिलेश यादव ने जमकर साधा भाजपा पर निशाना

मालूम हो कि इससे पहले अखिलेश यादव ने टाइम पत्रिका वाले मसले पर भी कहा था कि दुनिया भी अब यह कहने लगी है कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

टाइम पत्रिका की कवर स्टोरी

यादव ने टाइम पत्रिका की कवर स्टोरी का जिक्र करते हुए कहा, "आज दुनिया ने यह कहना शुरू कर दिया है कि भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरनाक है, दुनिया की सबसे बड़ी पत्रिका ने लिखा है कि ये वही लोग हैं जिन्होंने समाज को विभाजित किया है, भाजपा के लोग 'अच्‍छे दिन' के बारे में बात कर रहे थे, जो नहीं आया, भाजपा की नींव झूठ और नफरत पर आधारित है और गठबंधन इसे हिला देगा।''

हमे महामिलावटी कहने वाले वो देश बांटते है: अखिलेश यादव

हमे महामिलावटी कहने वाले वो देश बांटते है: अखिलेश यादव

सपा के टीपू भईया ने कहा था कि वो हमें महामिलावटी और शराब कहते हैं लेकिन वो खुद कितने गिर गए हैं, इसका अंदाजा उन्हें है ही नहीं, इस बार के चुनाव में भाजपा अपने गढ़ों में भी खाता नहीं खोल पाएगी।

सत्ताधारी पार्टी बर्खास्त जवान से क्यों डर गई?

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री पिछली सरकारों पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी इस बारे में बात कर रहे हैं, वह जानना चाहते थे कि अगर सत्ताधारी पार्टी बर्खास्त जवान से डरती है तो सरकार आतंकवाद से कैसे निपट सकती है।

'वो समझ गए हैं कि वो हार गए हैं इसलिए बदल गई है भाषा'

'वो समझ गए हैं कि वो हार गए हैं इसलिए बदल गई है भाषा'

उन्होंने कहा कि 6 चरणों के मतदान में भाजपा की गिनती बिगड़ी चुकी है और इसी कारण अब वो विकास पर बात नहीं करते और न ही किसानों की आय दोगुना करने की बात करते हैं इसलिए पीएम अपने भाषण में कुछ भी कह रहे हैं।

मोदी केवल 180 डिग्री वाले प्रधानमंत्री हैं: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 180 डिग्री प्रधानमंत्री हैं। वह जो भी कहते हैं ठीक उसका उल्टा करते हैं, उनकी भाषा बदल चुकी है, वह सिर्फ एक प्रतिशत लोगों के ही नेता हैं, अखिलेश ने कहा कि भाजपा समझ चुकी है कि अब वह केंद्र में सरकार नहीं बनाने वाली है, ऐसे में वह आईटी, सीबीआई और ईडी की मदद ले रहे हैं।

यह पढ़ें: मौसम लेगा करवट, इन जगहों पर आज आंधी-बारिश की आंशका, रहें सतर्क यह पढ़ें: मौसम लेगा करवट, इन जगहों पर आज आंधी-बारिश की आंशका, रहें सतर्क

Comments
English summary
President of the Samajwadi Party, Akhilesh Yadav slams BJP, NDA is in even bigger problem because it is tied up with more than 35 parties.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X