Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सपा-बसपा का नया लोगो, साइकिल और हाथी से बना 'साथी'

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नया लोगो 'साथी' जारी किया है। सपा के चुनाव निशान साइकिल से सा और बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी से थी लेकर ये 'साथी' बनाया है। सपा के साइकिल के पहिए और बसपा के निशान हाथी सूंड को जोड़कर नया लोगो बनाया गया है। इसमें सा को लाल तो थी को नीला रखा गया है।

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

अखिलेश यादव ने ट्विटर पर शेयर कर इसकी तारीफ की है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करके इसे तैयार करने वाली टीम की क्रिएटिविटी का जिक्र किया है और बधाई दी है।

दोनों पार्टियों के नेता पोस्टर में

दोनों पार्टियों के नेता पोस्टर में

इस नए लोगो में दोनों पार्टियों के चुनाव निशान के साथ दोनों दलों के नेताओं की तस्वीरें भी हैं। एक तरफ जहां, सपा की साइकिल के साथ अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और राम मनोहर लोहिया के फोटो लगे हैं। बसपा के चुनाव निशान हाथी के साथ मायावती, कांशीराम और डॉ अंबेडकर की तस्वीर है।

गठबंधन में लड़ रहे सपा-बसपा

गठबंधन में लड़ रहे सपा-बसपा

अखिलेश यादव और मायावती ने जनवरी में गठबंधन का ऐलान किया था। उत्तर प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में भी दोनों दल मिलकर लोकसभा लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों में से 38 सीटों पर बसपा और 37 सीटों पर सपा चुनाव लड़ रहे हैं। तीन सीटें गठबंधन की तीसरी भागीदार राष्ट्रीय लोकदल को दी गई हैं। अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+