'स्कैन करें और देखें', PM मोदी के खिलाफ DMK ने पूरे तमिलनाडु में लगाए 'Ji-Pay' पोस्टर, खेला हाईटेक दांव

DMK 'Ji-Pay' Poster Attack: लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में सभाओं को संबोधित कर रहे पीएम मोदी ने एक दिन पहले तमिलनाडु में सत्तारूढ़ दल डीएमके और विपक्षी दल कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर जमकर घेरा। वहीं अब डीएमके ने पोस्टर के जरिए तगड़ा हाईटेक पलटवार किया है।

पीएम मोदी ने बुधवार (10 अप्रैल) को कोयंबटूर के मेट्टुपालयम में एक जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और द्रमुक भ्रष्टाचारियों को बचाने में सबसे आगे खड़े हैं। DMK और कांग्रेस जैसी 'फैमिली' पार्टियों का एक ही एजेंडा रहता है, किसी भी तरह झूठ बोलकर सरकार में बने रहो।

Ji-Pay Poster

वहीं भाजपा और पीएम मोदी पर राजनीतिक पलटवार करते हुए सत्तारूढ़ दल डीएमके ने हाईटेक दांव खेला है। द्रमुक (डीएमके) ने कथित तौर पर पूरे तमिलनाडु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगे 'जी-पे' पोस्टरों के साथ एक कैंपेन शुरू किया।

डीएमके का हाईटेक पलटवार

बारकोड लगे इन पोस्टरों ने दर्शकों को "कोड को स्कैन करने और घोटालों को उजागर करने" के लिए कहा गया है। पार्टी का यह रणनीतिक कदम ठीक एक दिन पहले वेल्लोर में एक रैली के दौरान सत्तारूढ़ द्रमुक के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी की तीखी टिप्पणियों के बाद उठाया गया है।

द्रमुक पर भ्रष्टाचार पर एकाधिकार रखने और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने सहयोगी कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा था।

अब डीएमके ने ऐसा पोस्टर लगाया है जो पीएम मोदी फोटो में बार कोड लगा है, जिसको स्कैन कर पीएम मोदी के खिलाफ सियासी आरोपों के वीडियोज देखे जा सकते हैं।

जानिए स्कैन करने पर क्या होगा?

ऐसे में जो भी इस पोस्टर के QR कोड की मोबाइल से स्कैन करता है, उसके मोबाइल में एक पॉप अप वीडियो खुलेगा और वीडियो में इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले का जिक्र मिलेगा। डीएमके लगातार बीजेपी को चुनावी बॉन्ड के मामले में घेरती आ रही है।

बता दें कि तमिलनाडु में 19 अप्रैल को सभी 39 लोकसभा सीटों का एक साथ चुनाव होंगे, इस बार दक्षिण के राज्य तमिलनाडु में भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+