देश में आज चुनाव हुआ तो कौन जीतेगा? BJP-कांग्रेस को कितनी सीटें? मोदी बनेंगे PM? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
Election Survey 2026: देश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सवाल उठ रहा है, अगर आज लोकसभा चुनाव हो जाएं, तो सत्ता किसके हाथ जाएगी। क्या नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। क्या कांग्रेस 2024 के बाद अपनी बढ़त बचा पाएगी या फिर एनडीए का दबदबा और मजबूत होगा।
इन सभी सवालों का जवाब लेकर आया है इंडिया टुडे सी-वोटर मूड ऑफ द नेशन सर्वे (जनवरी 2026) जिसके आंकड़े न सिर्फ चौंकाने वाले हैं बल्कि आने वाले चुनावी सालों की दिशा भी तय करते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं C-Voter Survey में क्या-क्या सामने आया है।

▶️ अगर आज चुनाव हुए तो कौन जीतेगा? (Lok Sabha Election Survey 2026)
सी-वोटर के मूड ऑफ द नेशन सर्वे के मुताबिक, अगर जनवरी 2026 में लोकसभा चुनाव कराए जाएं, तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाला एनडीए (NDA) एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौटता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन फिर से पिछड़ता नजर आ रहा है।
🔹सर्वे के के मुताबिक एनडीए को कुल 352 सीटें मिलने का अनुमान है।
🔹वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन सिमटकर 182 सीटों पर आ सकता है।
🔹अन्य दलों के खाते में सिर्फ 9 सीटें जाती दिख रही हैं।
यह आंकड़ा साफ करता है कि 2024 में झटका खाने के बाद भी एनडीए की पकड़ देशभर में बनी हुई है।
▶️ BJP या कांग्रेस-किस पार्टी को कितनी सीटें (BJP Seat Prediction)
🔹अगर राजनीतिक पार्टी के हिसाब से देखें, तो सर्वे बीजेपी के लिए और भी बड़ी राहत लेकर आया है। सर्वे कहता है कि-बीजेपी अकेले दम पर 287 सीटें जीत सकती है। यानी पार्टी को गठबंधन की मजबूरी भी नहीं पड़ेगी।
🔹वहीं कांग्रेस का ग्राफ लगातार नीचे जाता दिख रहा है। जहां अगस्त 2025 के सर्वे में कांग्रेस को 97 सीटें मिलती दिख रही थीं, वहीं जनवरी 2026 में यह आंकड़ा गिरकर सिर्फ 80 सीटों पर आ गया है।

▶️ वोट शेयर क्या कहता है? (Vote Share India Survey)
सिर्फ सीटें ही नहीं, वोट प्रतिशत भी एनडीए के पक्ष में जाता दिख रहा है।
🔹बीजेपी को करीब 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
🔹कांग्रेस को सिर्फ 20 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं।
🔹अन्य दलों के खाते में 39 फीसदी वोट जा सकते हैं।
यानी विपक्ष बिखरा हुआ है और उसका फायदा सीधे बीजेपी को मिल रहा है।
▶️ कांग्रेस क्यों पिछड़ रही है? (Congress Performance Survey)
2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीटें जीतकर वापसी का संकेत दिया था। लेकिन उसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी लगातार पिछड़ती गई।
हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार जैसे अहम राज्यों में हार ने इंडिया गठबंधन की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए। जम्मू-कश्मीर और झारखंड को छोड़ दें, तो विपक्ष के पास दिखाने लायक बड़ी जीत नहीं रही। सर्वे यह भी बताता है कि कांग्रेस का "वोट चोरी" वाला नैरेटिव जनता के बीच ज्यादा असर नहीं छोड़ पाया।

▶️ मोदी सरकार की सबसे बड़ी कमजोरी क्या? (NDA Failure Survey)
सर्वे में जनता से यह भी पूछा गया कि एनडीए सरकार की सबसे बड़ी विफलता क्या रही।
🔹20 फीसदी लोगों ने महंगाई को सबसे बड़ा मुद्दा बताया।
🔹17 फीसदी ने बेरोजगारी को सरकार की कमजोरी कहा।
🔹9 फीसदी ने आतंकवाद और
🔹9 फीसदी ने आर्थिक विकास को लेकर नाराजगी जताई।
इसके अलावा
🔹5 फीसदी लोगों ने सांप्रदायिक तनाव और
🔹3 फीसदी ने महिला सुरक्षा को सरकार की विफलता बताया।
▶️ राजनीतिक स्थिरता पर क्या कहता है सर्वे? (Political Stability India)
सर्वे में यह सवाल भी पूछा गया कि देश को स्थिर सरकार क्यों जरूरी लगती है, इसपर लोगों ने जवाब दिया...
🔹27 फीसदी लोगों ने कहा कि मजबूत सरकार तेज फैसले ले पाती है।
🔹21 फीसदी ने पड़ोसी देशों में अस्थिरता को वजह बताया।
🔹17 फीसदी को कमजोर विपक्ष पर भरोसा नहीं है।
🔹15 फीसदी ने वैश्विक हालात को देखते हुए स्थिर नेतृत्व की जरूरत बताई।
▶️ मोदी फैक्टर फिर हावी क्यों? (Brand Modi Survey)
सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अब भी एनडीए की सबसे बड़ी ताकत बनी हुई है। सर्वे के मुताबिक अगर NDA जीती तो प्रधानमंत्री वही बनेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के कारण सर्वे में बताए गए हैं कि पाहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को कड़ा जवाब,अमेरिका के दबाव में न झुकना, और यूके व यूरोपीय यूनियन के साथ बड़े व्यापार समझौते, इन सबने मोदी की छवि को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया है।
▶️ तीन साल का ट्रेंड क्या कहता है? (Mood Of Nation Trend)
सर्वे के ट्रेंड और भी दिलचस्प हैं। अगस्त 2024 में एनडीए को 299 सीटें, अगस्त 2025 में 324 सीटें और जनवरी 2026 में 352 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस का ग्राफ लगातार नीचे-232 से 208 और अब 182 सीटों तक सिमटता दिख रहा है।
Mood of the Nation सर्वे साफ संकेत देता है कि अगर आज चुनाव हुए, तो नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे सरकार के लिए चुनौती बने हुए हैं, लेकिन विपक्ष की कमजोरी और मोदी पर भरोसा एनडीए को लगातार आगे बनाए हुए है। अब देखना यह है कि आने वाले विधानसभा चुनाव इस तस्वीर को बदलते हैं या फिर यह लहर और मजबूत होती है।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications