क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

यूपी में 21 सीटों पर आगे चल रहा महागठबंधन, जानिए सपा-बसपा के नंबर

Google Oneindia News

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha Election 2019) के दौरान वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझान में एनडीए ने 300 का आंकड़ा पार कर लिया है। 542 सीटों में अभी 359 सीटों के रूझान सामने आए हैं। एनडीए के उम्मीदवार 226, यूपीए के 66 और अन्य दलों के 67 उम्मीदवार पर फिलहाल आगे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश की बात करें तो 71 सीटों के रूझान अब तक सामने आए हैं।

13 पर बसपा और 8 पर सपा आगे

13 पर बसपा और 8 पर सपा आगे

यूपी की 71 सीटों के रूझानों में एनडीए 49 सीटों पर आगे है। सपा-बसपा गठबंधन 21 सीटों पर आगे हैं जबकि कांग्रेस 2 सीटों पर आगे हैं।13 पर बसपा और 8 पर सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। मैनपुरी सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आगे चल रहे हैं। वाराणसी सीट से पीएम मोदी आगे चल रहे हैं। सोनिया गांधी रायबरेली सीट से आगे चल रही हैं। शिवपाल सिंंह यादव फिरोजाबाद सीट से पीछे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Results 2019 Live: बिहार की पटना साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा पीछेये भी पढ़ें: Lok Sabha Results 2019 Live: बिहार की पटना साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा पीछे

एनडीए को 49 सीटों पर बढ़त

एनडीए को 49 सीटों पर बढ़त

जयंत चौधरी बागपत से 2000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। बलिया से सनातन पांडे (गठबंधन) आगे चल रहे हैं। गोरखपुर सीट से रवि किशन 60 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वाराणसी से पीएम मोदी 55 वोटों से आगे चल रहे हैं। अमेठी में कड़ा मुकाबला है। स्मृति ईरानी एक बार फिर 1000 वोटों से आगे हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: Election Results: यूपी में कितनी सीटों पर भाजपा आगे, जानिए 10 बजे तक की रिपोर्टये भी पढ़ें: Election Results: यूपी में कितनी सीटों पर भाजपा आगे, जानिए 10 बजे तक की रिपोर्ट

आजमगढ़ से अखिलेश यादव 14 हजार मतों से आगे

आजमगढ़ से अखिलेश यादव 14 हजार मतों से आगे

रामपुर से आजम खां 18 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। आजमगढ़ से अखिलेश यादव 14 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। गाजीपुर से मनोज सिन्हा 2000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। गाजियाबाद से वीके सिंह 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान 7 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बिजनौर में बीजेपी और गठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला हो रहा है।

Comments
English summary
lok sabha election results 2019: sp bsp alliance leading on 21 seats
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X