भाजपा की जीत के साथ सोशल मीडिया पर छाए फनी मीम्स, देखिए जश्न की तस्वीरें
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे सामने आने के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर चुनावी रुझान सामने आने के बाद से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर फनी मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। इन मीम्स को देखकर आप लोट-पोट हो जाएंगे।
भाजपा की जीत पर सोशल मीडिया में मीम्स की भरमार
चुनावी नतीजों पर भला सोशल मीडिया कैसे चुप बैठ सकता है। भाजपा को आगे बढ़ते देख ट्विटर पर मीम्स की भरमार आने लगी। इन मीम्स को देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। भाजपा की अजेय बढ़त और कांग्रेस की शिकस्त को लेकर लोग अलग-अलग तरीकों से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। महागठबंधन की हार ने भी लोगों को मौका दे दिया है। लोग अखिलेश और मायावती को लेकर मजाकिया प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न
एक ओर सोशल मीडिया पर जश्न मनाया जा रहा है तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। पार्टी के प्रदर्शन से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से जीत का जश्न मनाना शुरू किया।
7 किलो का लड्डू केक
कोलकाता में जीत के जश्न के लिए 7 किलो का लड्डू केक बंगाली पेस्ट्री की दुकान पर ऑर्डर किया। जीत के बाद शाम को केंद्रीय कार्यालय पर यह केक काटा जाएगा। इसके अलावा भाजपा ने 4-5 किलोग्राम के 9 केक का ऑर्डर दिया है।
सुषमा स्वराज ने दी बधाई
भाजपा की इस जीत पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बधाई दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इतनी बड़ी विजय दिलाने के लिए आपका बहुत बहुत अभिनन्दन। मैं देशवासियों के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करती हूं।
सनी देओल के फैंस ने ऐसे मनाया जीत का जश्न
गुरदासपुर में भाजपा उम्मीदवार और अभिनेता सनी दओल शुरू से बढ़त बनाए हुए हैं। सनी के जीत को लेकर उत्साहित उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर पहले से जश्न शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर फैंस अपने फेवरेट एक्टर को मिल रही बढ़त का जश्न मना रहे हैं।