क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

देश पर चढ़ा भगवा रंग: पिछली बार से भी ज्यादा राज्यों में क्लीन स्वीप, NDA के अलावा यहां नहीं जीत सका कोई

Google Oneindia News

Lok sabha election result 2019 News, नई दिल्ली। 17वीं लोकसभा के चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए ने 13 राज्यों में क्लीन स्वीप किया है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 11 राज्यों में क्लीन स्वीप किया था, इस बार एक दर्जन से भी ज्यादा राज्यों में सिर्फ भगवा ही लहरा गया है। हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, दादर-नागर हवेली में किसी और दल का खाता नहीं खुला है। एनडीए ने जिन 13 राज्यों में क्लीन स्वीप किया, उनमें से 8 राज्यों में भाजपा का पहले से दबदबा था। 2014 के क्लीन स्वीप वाले 11 राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में से भाजपा ने ज्यादातर राज्यों में फिर जीत दर्ज की है। महज गोवा ही ऐसा है, जहां उसने एक सीट खोई।

मतगणना वाले दिन शाम तक एनडीए बिहार में भी क्लीन स्वीप कर रही थी, हालांकि कांग्रेस एक सीट जीतने में सफल हो गई। बिहार में भाजपा+जदयू+लोजपा गठबंधन (NDA) ने सभी 40 में से 39 सीटें जीती हैं।

इन राज्यों में भी एनडीए ने सर्वाधिक सीटें जीतीं

इन राज्यों में भी एनडीए ने सर्वाधिक सीटें जीतीं

13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में एकतरफा जीत के अलावा एनडीए ने जिन राज्यों में सर्वाधिक सीटों पर जीत दर्ज की है, उनमें उत्तर प्रदेश (80 में से 64 सीटें), महाराष्ट्र (48 में से 41 सीटें), मध्य प्रदेश (29 में 28 सीटें), छत्तीसगढ़ (11 में से 9 सीटें), कर्नाटक (28 में से 25 सीटें), झारखंड (14 में से 12 सीटें) और असम (14 में से 9 सीटें) शामिल हैं। एनडीए के लिए सबसे चौंकाने वाले नतीजे रहे ​पश्चिम ​बंगाल के, ममता बनर्जी का गढ़ होने के बावजूद यहां भाजपा+ को 18 सीटों पर जीत मिली है।

पढ़ें: देश में एक बार फिर मोदी सरकार, खुश होकर मां हीराबेन बोलीं- 'आप सभी का धन्यवाद', देखें वीडियोपढ़ें: देश में एक बार फिर मोदी सरकार, खुश होकर मां हीराबेन बोलीं- 'आप सभी का धन्यवाद', देखें वीडियो

18 राज्यों में नहीं खुला कांग्रेस का खाता, 5 राज्यों में जीत पाई 1-1 सीट

18 राज्यों में नहीं खुला कांग्रेस का खाता, 5 राज्यों में जीत पाई 1-1 सीट

इस बार देश के 18 राज्यों में कांग्रेस की द्रुगति हुई है। कांग्रेस की सत्ता वाले कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थिति कांग्रेस-मुक्त जैसी हो गई है। हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और दादर-नागर हवेली के अलावा कांग्रेस जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा एवं सिक्किम में भी एक भी सीट नहीं जीत पाई। इनके अलावा जिन राज्यों में कांग्रेस महज एक ही सीट जीत पाई, उनमें यूपी, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और बिहार शामिल हैं। यूपी में कांग्रेस से सिर्फ सोनिया गांधी ही जीत पाई हैं।

पढ़ें: 'चौकीदार प्योर है..' गुजरात में एक बार फिर कांग्रेस का सूपड़ा-साफ होने पर भाजपाईयों ने लगाए बैनरपढ़ें: 'चौकीदार प्योर है..' गुजरात में एक बार फिर कांग्रेस का सूपड़ा-साफ होने पर भाजपाईयों ने लगाए बैनर

देश में भाजपा के उम्मीदवार को ही मिली सबसे बड़ी जीत

देश में भाजपा के उम्मीदवार को ही मिली सबसे बड़ी जीत

हरियाणा की करनाल सीट से पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया ने देश की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने पिछले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। संजय भाटिया ने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 6 लाख 56 हजार 142 वोट से हराया। भाटिया को कुल पड़े मतदान का 70.08 फीसदी मिला। भाटिया को कुल 9,09,432 वोट मिले। वहीं, हरियाणा की ही फरीदाबाद सीट पर कृष्णपाल गुर्जर ने दूसरी बड़ी जीत दर्ज की। कृष्णपाल गुर्जर को 8,77,995 वोट मिले और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अवतार सिंह भड़ाना को 6,11,669 वोटों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी अवतार को 2,66,326 वोट ​ही मिल पाए।

<em><strong>पढ़ें: अमित शाह गांधीनगर सीट पर 5.5 लाख वोटों से जीते, कांग्रेस का गुजरात की किसी भी सीट पर नहीं चला दांव</strong></em>पढ़ें: अमित शाह गांधीनगर सीट पर 5.5 लाख वोटों से जीते, कांग्रेस का गुजरात की किसी भी सीट पर नहीं चला दांव

Comments
English summary
Lok sabha election result 2019: BJP led NDA clean sweep in 13 States And Union Territories Of India
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X