हरिद्वार लोकसभा: क्या माहौल है, जनता बोली- सांसद का नाम सुना है देखा नहीं, हम तो इस बार ऐसे को चुनेंगे जो ...
Haridwar Lok Sabha seat ground report: हरिद्वार सीट पर लोकसभा चुनाव का क्या माहौल है, ये देखने के लिए वन इंडिया की टीम हरिद्वार क्षेत्र में पहुंची। इस बीच रास्ते में लालतप्पड़ में हाईवे पर नेगी टी स्टॉल पर कुछ स्थानीय लोग चाय की चुस्की लेते हुए आपस में चुनावी सरगर्मी पर बात कर रहे थे। इस बीच लोगों से चुनावी माहौल को लेकर बातचीत की। स्थानीय लोग वर्तमान सांसद और सरकार से नाराज नजर आए। लोगों का कहना है कि सांसद और विधायक कौन है, ये तो पता है, लेकिन आज तक उनको क्षेत्र में देखा नहीं है।

माजरी इंद्रा कॉलोनी के राणा सिंह का कहना है कि सड़कों का काम तो हुआ है लेकिन हमारे घरों को तोड़ने के लिए हर समय प्रशासन की टीम तैयार रहती है। 70 साल से हम इसी क्षेत्र में रहते हैं। लेकिन हमारा कोई काम नहीं हो रहा है। न हमें मूल निवास मिल रहा, नहीं कोई कागज। वे राज मिस्त्री का काम कर घर चला रहे हैं। कोई कागज न होने की वजह से बच्चे बेरोजगार हैं। उनका कहना है कि न विधायक न सांसद किसी से संतुष्ट नहीं है। वे कहते हैं कि हमें कांग्रेस ने बसाया लेकिन भाजपा हमें उजाड़ने में लगी है। साथ ही राणा सिंह का कहना है कि उन्हें न भाजपा से मतलब है नहीं कांग्रेस से। जो काम करेगा। उसी को वोट देंगे।
रघुबीर सिंह ने कहा कि 5 साल से सरकार ने कुछ भी नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भू माफिया हावी हैं। हमारे क्षेत्र में न तो विधायक हैं नहीं सांसद। कहते हैं कि एक बार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक बरसात में आए। लेकिन कुछ हुआ नहीं। राम मंदिर को लेकर उनका कहना है कि ये मुद्दा सियासत बन चुका है। भगवान को सब मानते हैं। साथ ही मोदी से भी रघुबीर सिंह नाराज नजर आए। कहते हैं कि बस भाषण देने से काम नहीं होता। गरीबों के लिए कुछ काम नहीं किया है।
दुर्गेश कुमार कहते हैं कि चुनाव का माहौल तब नजर आएगा जब कोई इस सीट पर खड़ा होगा। यानि दावेदारी करेगा। वे कहते हैं कि निशंक जी हमारे सांसद है सुना है लेकिन देखा नहीं है। जो हमारे आम आदमी गरीब आदमी को सपोर्ट करेगा। हम उसी के साथ है। हमें पार्टी से कोई लेना देना नहीं। भाजपा, बसपा या कांग्रेस किसी भी पार्टी से नहीं हमें विकास या गरीबों के हित वाले जनप्रतिनिधि चाहिए। राम मंदिर का लोकसभा चुनाव में क्या मुद्दा होगा। इसको लेकर वे कहते हैं कि राम मंदिर अब पंडित, बनियों और भाजपा का मुद्दा है। इससे गरीब आदमी को कोई फायदा नहीं है। दुर्गेश का आरोप है सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications