EC ने रणदीप सुरजेवाला को जारी किया नोटिस, हेमा मालिनी पर टिप्पणी के खिलाफ 2 दिन में मांगा जवाब
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे रणदीप सुरजेवाला को चुनाव आयोग से बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने भाजपा सांसद और मथुरा से बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी पर की गई टिप्पणी को लेकर रणदीप सुरजेवाला को नोटिस जारी किया है।
चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता से उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ 11 अप्रैल 2024 (शाम 5 बजे) तक जवाब मांगा है।

सांसद हेमा मालिनी के बारे में कथित टिप्पणी के लिए कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस भेजा है। साथ ही पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे से एक्शन की मांग करते हुए चुनाव आयोग की सलाह का अनुपालन करने की बात दोहराई है।
कांग्रेस अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग
Recommended Video
ईसीआई ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं के प्रति सम्मानजनक सार्वजनिक चर्चा सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेताते हुए कहा कि चुनाव अभियान को महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार के अपमान का मंच नहीं बनने दिया जा सकता।
मल्लिकार्जुन खड़गे से मांगा जवाब
मल्लिकार्जुन खड़गे को इस मामले में 11 अप्रैल, 2024 तक जवाब देना होगा कि उन्होंने इस बाबत क्या कदम उठाए? पार्टी अध्यक्ष को सभी पार्टी नेताओं द्वारा सार्वजनिक चर्चा के दौरान महिलाओं के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने के लिए आयोग की सलाह का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पार्टी द्वारा उठाए गए कदमों पर 11 अप्रैल, 2024 तक जवाब देना होगा।
अमित मालवीय ने शेयर किया था वीडियो
मालूम हो कि कांग्रेस राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला उस वक्त बीजेपी के निशाने पर आ गए थे, जब भाजपा आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने एक्स पर उनकी एक वीडियो साझा की, जिसमें वो हेमा मालिनी के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी करते देखे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications