दक्षिण भारत में कितनी सीटें जीत सकती है बीजेपी? तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का चौंकाने वाला दावा

Lok Sabha Election 2024 South Indian States: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के दावों पर यकीन करें तो दक्षिण भारत में बीजेपी की उम्मीदों को तगड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस नेता का दावा है कि भाजपा को दक्षिण भारत में 15 या उससे भी कम सीटें मिलेंगी।

दक्षिण भारत में लोकसभा की कुल 130 सीटें हैं। 2019 में भारतीय जनता पार्टी अकेले कर्नाटक में 25 सीटें जीती थी। लेकिन, कांग्रेस नेता का दावा है कि भाजपा के लिए इस बार 15 से ज्यादा सीटें जीतना मुश्किल है।

lok sabha election telangana cm claim for bjp

बीजेपी के 400 पार के लक्ष्य के लिए दक्षिण भारत महत्वपूर्ण
बीजेपी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 और एनडीए के लिए 400 सीटों से ज्यादा का जो लक्ष्य तय किया है, उसमें दक्षिण भारत को लेकर उसकी काफी उम्मीदें हैं। इस जीत को सुनिश्चित करने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दक्षिणी राज्यों में काफी फोकस कर रहे हैं।

दक्षिण भारत पर है बीजेपी का काफी फोकस
पिछले कुछ ही हफ्तें में प्रधानमंत्री मोदी ने इन राज्यों के दर्जन भर से ज्यादा दौरे किए हैं। लगातार रोड शो किया है। कर्नाटक में तो पार्टी का बेस मजबूत है ही, तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना तक में भी पूरा जोर लगाया है। आंध्र प्रदेश में टीडीपी फिर से एनडीए का हिस्सा बनी है।

दक्षिण भारत में बीजेपी को सिर्फ 12 से 15 सीटें मिलेंगी- रेवंत रेड्डी
एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि उन्हें लगता है कि इंडिया ब्लॉक दक्षिण भारत की 130 सीटों में से 115 से लेकर 120 सीटें जीत सकता है। केरल की अट्टिंगल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अदूर प्रकाश के प्रचार के दौरान रेड्डी ने दावा किया, 'पूरे दक्षिण में 130 सीटें हैं....बीजेपी को मुश्किल से 12 से 15 मिलने जा रही है। बाकी इंडिया को मिलेंगी।'

केरल की सभी सीटें जीतेगा इंडिया ब्लॉक- तेलंगाना सीएम
तेलंगाना के कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने इंडिया ब्लॉक की कामयाबी और बीजेपी की नाकामी को लेकर एक से बढ़कर एक दावे किए हैं। उनका दावा है कि केरल में इंडिया ब्लॉक इस बार राज्य की सभी 20 सीटें जीतेगा। वहीं भाजपा को लेकर उन्होंने कहा, '...इस बार मुझे लगता है कि जिन सीटों पर बीजेपी लड़ रही है, वहां जमानतें भी नहीं बचा पाएगी...'

केसीआर से की भाजपा के '400 पार' अभियान से की तुलना
भाजपा ने इस बार केरल में पहली बार लोकसभा चुनावों में 'कमल' खिलाने के लिए पूरा जोर लगाया है और कुछ सीटों पर वह एलडीएफ और यूडीएफ को कड़ी टक्कर देने की स्थिति में भी बताई जा रही है।

एनडीए के लिए अबकी बार, 400 पार के भाजपा के नारे के बारे में तेलंगाना के सीएम ने कहा, 'यह उसी तरह का अभियान है, जो केसीआर ने किया था। उनका दावा था कि उन्हें 100 सीटें मिलेंगी, लेकन 39 मिली। बीजेपी अभी जो कर रही है, यह बिल्कुल उसी तरह का है...लोगों को कंफ्यूज करना चाहती है, लेकिन वोटर बीजेपी को सबक सिखाएंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+