Lok Sabha Election 2024: 'इंडिया' को इस राज्य में सबसे ज्यादा सीटों की उम्मीद, NDA कितनी बड़ी चुनौती?

Lok Sabha Election 2024 Tamil Nadu: तमिलनाडु में 2009 के लोकसभा चुनाव को छोड़ दें तो बिल्कुल ही एकतरफा चुनाव परिणाम आते रहे हैं। पिछले दो दशकों में यहां के वोटरों ने किसी भी एक गठबंधन के पक्ष या विरोध में मतदान किया है। इस बार डीएमके गठबंधन की चुनौती तो कड़ी है, लेकिन वह फिर भी मजबूत स्थिति में है।

पिछली बार तक वहां डीएमके या एआईएडीएमके गठबंधनों के बीच सीधा मुकाबला होता था। लेकिन, अबकी बार बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए की वजह से लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है। कई सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार डीएमके और एआईएडीएके दोनों के पसीने छुड़ा रहे हैं।

tamil nadu india bloc

तमिलनाडु में त्रिकोणीय मुकाबला, इंडिया ब्लॉक मजबूत
तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों पर पहले ही चरण में शुक्रवार (19 अप्रैल,2024) को मतदान होना है। आमतौर पर माहौल इस बार भी डीएमके की अगुवाई वाले इंडिया ब्लॉक के पक्ष में ही दिख रहा है। लेकिन, एआईएडीएमके से अलग बीजेपी की अगुवाई में नए एनडीए की मौजूदगी मुकाबले को काफी चुनौतीपूर्ण बना रहा है।

बीजेपी गठबंधन कई सीटों पर दे रहा है कड़ी टक्कर
पिछली बार डीएमके गठबंधन 39 में से 38 सीटें जीता था और इस बार भी माना जा रहा है कि आखिरकार तमिलनाडू ही विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक को लीड करता नजर आएगा। हालांकि, डीएमके गठबंधन को इस बार कई सीटों पर मुख्य विपक्षी एआईएडीएमके से कड़ी टक्कर मिल रही है। लेकिन, कुछ सीटें ऐसी हैं, जहां एनडीए के मजबूत उम्मीदवारों ने दोनों ही द्रविड़ पार्टियों के पसीने छुड़ा दिए हैं।

डीएमके-एआईएडीएमके को बदलनी पड़ी रणनीति
इन सीटों में उदाहरण के तौर पर कोयंबटूर का नाम लिया जा सकता है। यहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने दोनों ही पार्टियों की हवा खराब कर रखी है। इस सीट पर अन्नामलाई चुनावी रेस में फिलहाल सबसे आगे चलते नजर आ रहे हैं। उनकी वजह से कई सीटों पर डीएमके और एआईएडीएमके को अपनी रणनीति बदलनी पड़ रही है।

एनडीए प्रत्याशियों की इन सीटों पर दमदार दावेदारी
कोयंबटूर के अलावा कई और भी सीटें हैं, जहां एनडीए या बीजेपी के उम्मीदवारों ने दोनों द्रविड़ पार्टियों की नींदें उड़ा रखी हैं। जैसे तिरुनेलवेली में बीजेपी के नैनार नागेंद्रन, वेल्लोर से पीएनके के संस्थापक और बीजेपी प्रत्याशी एसी षणमुगम, कन्याकुमारी से बीजेपी के ही पोन राधाकृष्णन, थेनी से एएमएमके के टीटीवी दिनाकरण, रामनाथपुरम से एनडीए समर्थित निर्दीय ओ पन्नीरसेल्वम, नीलगिरी से भाजपा के एल मुरुगन और धर्मापुरी से एनडीए प्रत्याशी और ए रामदौस की पत्नी सौम्या रामदौस।

एआईएडीएमके भी कई सीटों पर दे रही है कड़ी टक्कर
इसी तरह पश्चिमी तमिलनाडु की कुछ सीटों पर जो एआईएडीएमके का गढ़ रहा है, वहां ये इंडिया ब्लॉक के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है। खासकर, डीएमके सुप्रीमो एमके स्टालिन को थेनी, कोयंबटूर, धर्मापुरी और तिरुपुर बड़ी चुनौती लग रहे हैं और उन्होंने मतदान से पहले के चार दिनों में इनपर खास नजर रखने का निर्देश भी दिया था।

तमिलनाडु में बीजेपी का वोट शेयर जबर्दस्त ढंग से बढ़ने का अनुमान
तमिलनाडु में बीजपी ने इस बार बहुत ही कड़ा संघर्ष किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने पैदल ही चप्पे-चप्पे छान मारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यहां पर पार्टी के भविष्य को संवारने के लिए खासा ध्यान दिया है। इसी वजह से कई स्वतंत्र अनुमानों के अनुसार भी इस बार भाजपा का वोट शेयर 2019 के 3.6% मुकाबले 10-15% तक जाने की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि, अन्नामलाई इससे कहीं आगे का दावा करते रहे हैं।

नीलगिरी में भाजपा कर रही है जबर्दस्त मुकाबला
अन्नामलाई की उम्मीद यूं ही नहीं है। जैसे नीलगिरी लोकसभा सीट को ही लें। इस सीट सुरक्षित सीट पर डीएमके विवादित दिग्गज ए राजा के मुकाबले भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को उतारा है।

इस सीट पर 25 लाख श्रीलंकाई प्रवासी है, जो भारतीय मूल के पहाड़ी तमिल कहलाते हैं। तमिलनाडु की यही सीट है, जहां बीजेपी 1998 और 1999 में लगातार दो चुनाव जीत भी चुकी है।

भाजपा कितनी बेहतर स्थिति में है, यह मूल रूप से बडागास आदिवासियों पर निर्भर है, जिसकी आबादी यहां करीब 40% है। मुरुगन की वजह से बीजेपी को इन वोटों को लेकर काफी यकीन है। इनके अलावा पार्टी को जंगली इलाकों में रहने वाले कम से कम 7,000 परिवारों के भी समर्थन की उम्मीद है।

इंडिया ब्ल़ॉक के रथ को सबसे आगे रखेगा तमिलनाडु?
लेकिन, अंतिम स्थिति यही लग रही है कि 39 लोकसभा सीटों वाले राज्य में 5 या 6 सीटों पर टक्कर में होकर भी बीजेपी या एनडीए को इस बार यहां बड़ी बढ़त मिलने की संभावना कतई नहीं है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु के चुनावी अनुमानों का सबसे बेहतर विश्लेषण एक वरिष्ठ आरएसएस नेता ने ही कर दिया है।

पश्चिमी तमिलनाडु में भाजपा के चुनाव अभियान पर नजर रख रहे संघ के इस नेता ने बताया है कि विपक्षी इंडिया ब्लॉक को राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक सीटें तमिलनाडु से ही मिलने की संभावना है। उनके मुताबिक बीजेपी का लक्ष्य अपना वोट शेयर बढ़ाना है। उन्होंने कहा, 'अगर ये ओलंपिक होता, तो मैं तमिलनाडु को इंडिया ब्लॉक का टॉर्च बियरर कहता।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+