Lok Sabha Election 2024: 5वें चरण का मतदान, कहां- कहां वोटिंग, कितने दिग्गज मैदान में, कौन- कौन से मुद्दे?
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें दौर का चुनाव प्रचार शनिवार को थम गया। 20 मई को होने वाले मतदान के दौरान छह राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख की कुल 49 सीटों पर मतदाता वोट डालेंगे। पांचवें दौर में जिन सीटों पर मतदान है, उनमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार और ओडिशा की पांच-पांच सीटें शामिल हैं। इसके अलावा, झारखंड की तीन, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर भी इसी चरण में मतदान होना है।
पांचवें चरण में जिन सीटों पर वोटिंग होनी है, वहां 2019 में कुल 62.01% मतदान दर्ज किया गया था। सबसे ज्यादा 80.13% मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ था। वहीं 34.6% वोटिंग के साथ जम्मू-कश्मीर इस सूची में सबसे नीचे था। पांचवें चरण का मतदान पूरा होते ही देश की 543 लोकसभा सीटों में से 428 सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा। पांचवें चरण की 49 सीटों पर कुल 695 प्रत्याशी मैदान में हैं।

कौन-कितना मजबूत?
49 में से कम से कम 25 सीटें ऐसी हैं, जहां बीजेपी मजबूत दावेदार है। बीते तीन में से दो लोकसभा चुनाव में बीजेपी को ही जीत मिली है. जबकि, कांग्रेस सिर्फ दो सीटों पर ही मजबूत दिख रही है। पांचवें चरण की इन 49 सीटों में से 2009 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 6 और कांग्रेस ने 14 सीटें जीती थीं। जबकि बीते दो चुनावों से कांग्रेस काफी कमजोर हुई है. 2014 में कांग्रेस इनमें से दो और 2019 में महज एक सीट पर सिमट गई थी. जबकि, 2014 में बीजेपी ने 27 और 2019 में 32 सीटें जीत ली थीं।
इन सीटों पर होगा चुनाव
इन सीटों पर होगा चुनाव
पांचवें चरण के तहत उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, ओडिशा की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट शामिल है।
1- उत्तर प्रदेश: मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा।
2- महाराष्ट्र: धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, थाने, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर - मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण।
3- बिहार: सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर।
4- ओडिशा: बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का।
5- झारखंड: चतरा, कोडरमा और हजारीबाग।
6- पश्चिम बंगाल: बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग।
7- जम्मू-कश्मीर: बारामूला।
8- लद्दाख
कौन-कितना मजबूत?
49 में से कम से कम 25 सीटें ऐसी हैं, जहां बीजेपी मजबूत दावेदार है। बीते तीन में से दो लोकसभा चुनाव में बीजेपी को ही जीत मिली है. जबकि, कांग्रेस सिर्फ दो सीटों पर ही मजबूत दिख रही है। पांचवें चरण की इन 49 सीटों में से 2009 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 6 और कांग्रेस ने 14 सीटें जीती थीं। जबकि बीते दो चुनावों से कांग्रेस काफी कमजोर हुई है. 2014 में कांग्रेस इनमें से दो और 2019 में महज एक सीट पर सिमट गई थी. जबकि, 2014 में बीजेपी ने 27 और 2019 में 32 सीटें जीत ली थीं।
सियासी समीकरण
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में जिन 49 सीट पर वोटिंग होनी है, पिछले चुनाव में बीजेपी ने उन पर एकछत्र दबदबा जमाने में कामयाब रही थी। 2019 के चुनाव में इन 49 सीटों में से बीजेपी 40 सीटों पर लड़कर 32 सीटें जीतने में कामयाब रही थी जबकि कांग्रेस सिर्फ एक सीट ही जीत सकी थी। वहीं जेडीयू के एक, एलजेपी एक, शिवसेना 7, बीजेडी एक, नेशनल कॉफ्रेंस एक और टीएमसी चार सीटें जीतने में सफल रही थी। बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए 41 सीटें जीतने में कामयाब रही थी, जबकि यूपीए सिर्फ दो सीटें ही जीत सकी थी और अन्य को पांच सीटें मिली थीं।
यहां करीबी मुकाबला
पांचवें चरण में सिर्फ चार ही ऐसी हैं जहां 2019 के चुनाव में जीत का अंतर 40 फीसदी से ज्यादा रहा था। इनमें बिहार की मधुबनी, महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ, झारखंड की चतरा और हजारीबाग थीं। इनमें सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी।
कहां हो सकता है उलटफेर
कुछ सीटें ऐसी भी हैं, जहां बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर की बारामूला, ओडिशा की बरगढ़, महाराष्ट्र की पालघर और बिहार की सीतामढ़ी सीट शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications