Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की जारी, 57 सीटों पर उतारे कैंडिडेट

Congress Third Candidates List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से 57 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इससे पहले पार्टी की ओर से जारी की गई दो लिस्ट में 82 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया।

तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

Congress candidates List

इससे पहले कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 और दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। वहीं अब तीसरी लिस्ट में 57 नामों का ऐलान किया गया है, जिसके बाद अब तक कुल 139 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है।

जानिए किस राज्य में कितनी उम्मीदवार

तीसरी लिस्ट में अरुणाचल प्रदेश की 2 सीटें, गुजरात की 11 सीटें, कर्नाटक की 17 सीटें, महाराष्ट्र की 7 सीटें, राजस्थान की 6 (एक सीट लेफ्ट), तेलंगाना की 5, पश्चिम बंगाल की 8 और पुडुचेरी की एक सीट पर कैंडिडेट को उतारा है।

शाह के सामने सोनल पटेल

वहीं उम्मीदवारों की बात करें तो कांग्रेस ने गुजरात की गांधीनगर सीट से अमित शाह के सामने सोनल पटेल को टिकट दिया है। पाटन सीट चंदनजी ठाकुर और साबरकांठा से तुषार चौधरी मैदान में हैं। अरुणाचल प्रदेश वेस्ट सीट से नबाम तुकी और अरुणाचल प्रदेश ईस्ट सीट से बोसीराम सिरम को टिकट मिला है।

कर्नाटक की इस सीट से खड़गे के दामाद को टिकट

इधर कर्नाटक की गुलबर्ग सीट से मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद राधा कृष्ण को प्रत्याशी घोषित किया गया है। पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी को फिर उतारा गया है, जिनका मुकाबला टीएमसी के प्रत्याशी पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान से होगा। कोलकाता उत्तर से प्रदीप भट्टाचार्य, पुरुलिया से नेपाल महतो और महाराष्ट्र के सोलापुर से परिणीति शिंदे को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+