Lok sabha: कांग्रेस ने MP के मुरैना, खंडवा, ग्वालियर में किसको दिया टिकट? गोवा-दादर के लिए भी लिस्ट जारी

Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, गोवा, दादर एवं नगर हवेली (एसटी) के लिए 6 लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने मुरैना, खंडवा और ग्वालियर लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

Congress MP Candidate

वहीं गोवा में उत्तर और दक्षिण गोवा के संसदीय क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसके अलावा दादर एवं नगर हवेली के लिए नाम भी फाइनल कर दिए हैं।

ग्वालियर, मुरैना और खंडवा में कांग्रेस बनाम भाजपा में टक्कर

कांग्रेस ने ग्वालियर लोकसभा सीट से प्रवीण पाठक, मुरैना से सत्यपाल सिकरवार (नीटू) और खंडवा से नरेंद्र पटेल को लोकसभा का टिकट दिया है।

वहीं भाजपा ने ग्वालियर लोकसभा सीट से भारत सिंह कुशवाह को टिकट दिया है। भारत सिंह कुशवाह पिछले कई दिनों से क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मुरैना से भाजपा ने शिवमंगल सिंह तोमर और खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल को उम्मीदवार बनाया है। इन तीनों सीटों पर भाजपा-कांग्रेस में टक्कर होगी।

कौन हैं कांग्रेस के ग्वालियर, मुरैना और खंडवा के प्रत्याशी?

  • कौन हैं प्रवीण पाठक: ग्वालियर से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रवीण पाठक सुरेश पचौरी के करीबी माने जाते हैं। प्रवीण पाठक को कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर दक्षिण से उतारा था। लेकिन वह हार गए थे।
  • कौन हैं सत्यपाल सिकरवार: मुरैना से कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यपाल सिकरवार 2013 में सुमावली विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने थे। उनके पिता गजराज सिंह सिकरवार भी इस सीट से विधायक थे।
  • कौन हैं नरेंद्र पटेल: अरुण यादव का टिकट काटकर खंडवा से कांग्रेस ने नरेंद्र पटेल उम्मीदवार बनाया है। नरेंद्र पटेल ने 2023 विधानसभा के चुनाव में भी मैदान में थे लेकिन हार गए थे। 63 साल के नरेंद्र पटेल ने 12वीं तक पढ़ाई की है।

गोवा में कांग्रेस ने किसको दिया टिकट

गोवा से मौजूदा कांग्रेस सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा का टिकट कट गया है। गोवा (उत्तर) लोकसभा सीट से रमाकांत खलप और गोवा (दक्षिण) सीट से कैप्टन विरियाटो फर्नांडीस को लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया है।

केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली (एसटी) से कांग्रेस ने अजीत रामजीभाई महला को अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+