राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BRS, कहा- कांग्रेस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कीजिए
Lok Sabha Election 2024: भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने चुनाव नियमों का उल्लंघन किया है। बीआरएस ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

चुनाव आयोग को सौंपे गए बीआरएस पत्र के मुताबिक, उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने अपनी हालिया यात्रा के दौरान चुनाव नियमों का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि, 6 मार्च को थुक्कुगुडा सार्वजनिक बैठक में उन्होंने बिना किसी आधार और सबूत के टेलीफोन टैपिंग मामले पर टिप्पणी की थी। जो गलत है।
राहुल गांधी ने KCR के खिलाफ कीं अपमानजनक टिप्पणियां
बीआरएस ने अपनी शिकायत में कहा है कि, कांग्रेस नेता ने खासकर पार्टी अध्यक्ष केसीआर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं।
6 मार्च को थुक्कुगुडा में सार्वजनिक बैठक में राहुल गांधी ने कथित तौर पर कहा था कि, "आप जानते हैं कि आपके पूर्व मुख्यमंत्री (KCR) ने सरकार कैसे चलाई। उन्होंने हजारों लोगों के फोन टैप किए और जो खुफिया एजेंसियां, इनकम टैक्स एजेंसियां और यहां तक की पुलिस को दिए और उनका दुरुपयोग किया।''
राहुल गांधी के बयान का आधार क्या था, उनसे सबूत भी मांगे जाने चाहिए: BRS
बीआरएस नेता कर्ण प्रभाकर और दासोजू श्रवण ने पार्टी की ओर से चुनाव आयोग से शिकायत की है। बीआरएस ने चुनाव आयोग से राहुल गांधी के बयानों पर फौरन जांच करने को कहा है। बीआरएस ने यह भी कहा है कि राहुल गांधी ने जो फोन टैपिंग केस पर कहा है, उनके बयान का आधार क्या था? उनसे इस बात के सबूत भी मांगे जाने चाहिए।
बीआरएस ने चुनाव आयोग से चुनाव नियमों का उल्लंघन करने के लिए राहुल गांधी को लोकसभा में चुनाव प्रचार करने से बैन कर की भी मांग की है। पार्टी ने आयोग से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कार्रवाई करने की भी अपील की।












Click it and Unblock the Notifications