Lok Sabha Polls: मोदी, कंगना, रवि किशन...7वें चरण में नेता से लेकर अभिनेता तक, किसकी चमकेगी किस्मत?
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम और सातवें चरण के मतदान में 1 जून को है। मतदान के अंतिम चरण में, आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 57 लोकसभा क्षेत्रों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और चंडीगढ़ में मतदान होगा। 57 चुनावी निर्वाचन क्षेत्रों में 907 उम्मीदवारों की किस्मत किस्मत दांव है।
खास बात यह है कि इस चरण में कई वीआईपी सीटों पर नेताओं से लेकर अभिनेता तक चुनावी रण में हैं। जिसमें, प्रधानमंत्री मोदी, कंगना रनौत, पवन सिंह, रवि किशन समेत कई शामिल हैं। आइए आपको रूबरू कराते हैं कौन किसको दे रहा टक्कर...

- वाराणसी (उत्तर प्रदेश): वीआईपी सीटों में सबसे ऊपर यूपी की वाराणसी सीट है। इस सीट पर बीजेपी के टिकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनावी रण में हैं। इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। क्योंकि, साल 1991 से यह सीट बीजेपी के खाते में हैं। हालांकि, 2004 में केवल एक बार कांग्रेस ने बीजेपी के इस अभेद किले में सेंध मार कर जीत हासिल की थी। इस सीट पर कांग्रेस ने इस बार प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को इंडिया गठबंधन की ओर से रण में उतारा है। खास बात यह है कि साल 2009, 2014 और 2019 में अजय राय चुनाव हार का सामना कर चुके हैं।
- गोरखपुर (उत्तर प्रदेश): भोजपुरी एक्टर व मौजूदा बीजेपी सांसद रवि किशन इस बार भी चुनावी रण में हैं। एक्ट्रेस काजल निषाद समाजवादी पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। रवि किशन ने 2019 में इस सीट पर जीत हासिल की थी। इस सीट पर भी बीजेपी का लंबे वक्त से कब्जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सिर्फ 2018 उपचुनाव को छोड़कर, साल 1989 से यह सीट बीजेपी के पाले में रही है।
- मंडी (हिमाचल प्रदेश): बीजेपी ने इस सीट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को मैदान में उतारा है। इनकी टक्कर कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह से है। आपको बता दें कि साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों पर बीजेपी ने अपना परचम लहराया था। विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं।
- काराकाट (बिहार): इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। क्योंकि, इस सीट पर भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह निर्दलीय चुनावी रण में कूद पड़े हैं। वहीं, एनडीए ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और इंडिया गठबंधन से CPI (ML)L के राजा राम सिंह चुनावी मैदान में टक्कर देने के लिए मौजूद हैं। अगर, बात 2019 के चुनाव की करें, तो इसी सीट पर कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा था।
- पटना साहिब (बिहार): यह सीट भी वीआईपी सीटों की श्रेणी में आती है। क्योंकि इस सीट पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को एक बार फिर मौका दिया है। वहीं, कांग्रेस ने लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत को रण में उतारा है।
- बठिंडा (पंजाब): इस सीट पर लगातार तीन बार हरसिमरत कौर बादल परचम लहरा चुकी हैं। इस बार भी चुनावी रण में हैं। इनकी टक्कर, आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुड्डियां, कांग्रेस के जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, शिरोमणि अकाली दल (मान) के लखा सिधाना और बीजेपी के परमपाल कौर सिधु से हो रही है।
- खडूर साहिब (पंजाब): प्रदेश की इस सीट पर असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह चुनावी रण में हैं। इसलिए, यह सीट सुर्खियों में छाई हुई है। अमृतपाल को सिमरनजीत सिंह मान की पार्टी शिरोमणि अकाली दल का समर्थन प्राप्त है। वहीं, कांग्रेस की बात करें तो, मौजूदा सांसद जसबीर सिंह गिल का टिकट काटकर कुलबीर जीरा को रणभूमि में उतारा है। आम आदमी पार्टी ने मंत्री लालजीत भुल्लर और बीजेपी ने मंजीत सिंह मन्ना और अकाली दल ने विरसा सिंह वल्टोहा पर दांव लगाया है।
- फरीदकोट (पंजाब): इस सीट पर बीजेपी ने बॉलीवुड और पंजाबी गानों के गायक हंस राज हंस को टिकट दिया है। इनको कांग्रेस के अमरजीत कौर के टक्कर देने के लिए मैदान में हैं। आप के करमजीत अनमोल और अकाली दल के राजविंदर सिंह रंधावा चुनावी मैदान में है।
- जालंधर (पंजाब): यहां से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बीजेपी के सुशील रिंकू इनको टक्कर देने के लिए मैदान में हैं। वहीं, आप से पवन टीनू, शिरोमणि अकाली दल से मोहिंदर सिंह केपी और बहुजन समाज पार्टी से बलविंदर कुमार मैदान में हैं।
- डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल): यह सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट मानी जाती है। इसपर 15 सालों से टीएमसी का कब्जा बना हुआ है। इस बार भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी चुनावी रण में हैं। वहीं, बीजेपी ने अभिजीत दास बॉबी को मौका दिया है। CPI(M) ने प्रतिकुर रहमान को चुनावी रण में उतारा है।
- जादवपुर (पश्चिम बंगाल): इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने एक्ट्रेस शायनी घोष को चुनावी रण में उतारा है। इनको, बीजेपी ने लेखक और बुद्धिजीवी अनिर्बान गांगुली टक्कर देंगे। खास बात यह है कि तीन बार से यह सीट टीएमसी के पाले हैं।
सातवें चरण में राज्यवार जानें सीटों का आंकड़ा?
- उत्तर प्रदेश (13 सीट): वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया, गाजीपुर, घोसी, राबर्ट्सगंज, सलेमपुर, देवरिया, महाराजगंज, बांसगांव, गोरखपुर और कुशीनगर।
- पंजाब (13 सीट): गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, संगरूर, पटियाला, फरीदकोट और फिरोजपुर।
- पश्चिम बंगाल (9 सीट): दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर, मथुरापुर और डायमंड हार्बर।
- बिहार (8 सीट): नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद, आरा और बक्सर।
- ओडिशा (6 सीट): बालासोर, भद्रक, केंद्रपाडड़ा, मयूरभंज, जाजपुर और जगतसिंहपुर।
- हिमाचल प्रदेश (4 सीट): शिमला, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर।
- झारखंड (3 सीट): राजमहल, दुमका और गोड्डा।












Click it and Unblock the Notifications