Chunavi Kisse: जब एक ही सीट पर खड़े हुए 'चंदू' नाम के 11 उम्मीदवार, जानिए क्या था वो दिलचस्प किस्सा

Lok Sabha Chunavi Kisse: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टियां प्रचार के लिए जुटी हुई है। राजनीतिक दलों के अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने किस्मत चुनाव में आजमाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसे दिलचस्प किस्से की बात होगी, जिसमें एक नहीं दो नहीं बल्कि 11 एक ही नाम के उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

चुनावी किस्से में आज बात उम्मीदवार 'चंदू लाल साहू' की। यह नाम इसलिए खास है, क्योंकि साल 2014 में छत्तीसगढ़ की महासमुंद सीट पर, एक ही नाम के 11 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इसी वजह से यह सीट खासी चर्चाओं में आई थी।

Lok Sabha Chunavi Kisse

चंदू लाल साहू के 11 उम्मीदवार महासमुंद सीट पर चुनावी मैदान में उतरे थे। सभी का एक ही नाम होने के चलते आम वोटर भी हैरत में पड़ गए थे कि कि आखिर लोकसभा चुनाव में कितने चंदू लाल खड़े हुए हैं?

महासमुंद सीट पर 11 चंदूलाल

दरअसल, साल 2014 में छत्तीसगढ़ की महासमुंद सीट से वरिष्ठ नेता अजीत जोगी कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए थे। इसी सीट से सामने भाजपा की ओर से चंदू लाल साहू चुनाव मैदान में थे। हालांकि चुनाव उस वक्त और दिलचस्प गया था, जब बीजेपी उम्मीदवार चंदू लाल साहू के अलावा एक, दो या तीन नहीं बल्कि 10 और उम्मीदवार भी सामने आ गए थे।

10 चंदू निर्दलीय थे खड़े

बाकी के 10 चंदू लाल साहू निर्दलीय उम्मीदवार थे। जिनके चुनाव चिन्ह गुब्बारा,छत का पंखा, बैट, ऑटो रिक्शा, ब्रेड, टीवी, बल्ला, बेल्ट, ब्लैकबोर्ड और बोतल था। इतना ही नहीं चंदू लाल साहू नाम के 10 उम्मीदवारों को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए थे।

उस वक्त बीजेपी ने अपने प्रत्याशी के नाम वाले और लोगों के चुनाव लड़ने पर कहा था कि कांग्रेस अजीत जोगी को फायदा पहुंचाना चाहती है। इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी इस मामले को लेकर चुनाव आयोग तक पहुंच गई थी।

जानिए कैसे थे नतीजे?

इसी के साथ भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए चंदू लाल साहू नाम के अन्य उम्मीदवारों का नामांकन खारिज करने की मांग की थी। लोकसभा 2014 के महासमुंद सीट पर चुनाव परिणाम आएं तो कांग्रेस के अजीत जोगी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं भाजपा के चंदूलाल साहू विजयी हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+