18वीं लोकसभा में कितने मुस्लिम सांसद, संख्या बढ़ी या घटी, किस पार्टी में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी?

Muslim MPs in 18th Lok Sabha: नई लोकसभा में 26 मुस्लिम सांसद होंगे। 543 सांसदों वाले सदन में मुस्लिम सांसदों की इससे कम संख्या सिर्फ एक ही बार रही है। इनमें से 14 सांसद उन चुनाव क्षेत्रों से चुनकर आए हैं, जो मुस्लिम बहुल इलाके हैं।

मौजूदा या 17वीं लोकसभा में भी 26 मुस्लिम सांसद ही चुने गए थे। लेकिन, इस बार मुस्लिम उम्मीदवारों की स्ट्राइक रेट पिछली बार से बहुत ज्यादा रही है। 2019 में विभिन्न पार्टियों ने 115 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया था। लेकिन, इस बार सिर्फ 78 मुसलमान ही चुनाव मैदान में थे।

lok sabha chunav

इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए को 293 सांसदों का बहुमत मिला है, जिसके दम पर लगातार तीसरी बार सरकार बन रही है। विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक के कुल सांसदों की संख्या 234 रही है और अन्य दलों और निर्दलीय सांसदों की संख्या 16 है।

इस बार बीजेपी को सबसे बड़ा झटका पिछले दो चुनावों से उसका गढ़ बन चुके उत्तर प्रदेश में लगा है। पार्टी के सांसदों की संख्या 62 से घटकर 33 रह गई है। यहां सबसे ज्यादा फायदा समाजवादी पार्टी को मिला है, जो 5 सीटों से बढ़कर 37 पर पहुंच गई है। इसके 4 मुस्लिम उम्मीदवार सांसद बन गए हैं। कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशी को भी यूपी जीत मिली है।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के मुस्लिम सांसदों को भी जोरदार सफलता मिली है। यहां पार्टी क्रिकेटर से नेता बने यूसुफ पठान को बहरामपुर में उतारा तो कांग्रेस के दिग्गज अधीर रंजन चौधरी भी अपनी सीट नहीं बचा सके।

वहीं, मुसलमानों की ही राजनीति करने वाले एआईएमआईएम चीफ असदुद्दान ओवैसी को फिर से हैदराबाद से जीत मिल गई है। इनके अलावा सांसद चुने गए अन्य मुस्लिम उम्मीदवारों और पार्टी पर नजर डाल लेते हैं।

मुस्लिम लीग (आईयूएमएल)
मलप्पुरम : मोहम्मद बशीर
पोन्नानी (केरल): डॉ एमपी अब्दुस्समद समदानी

नेशनल कांफ्रेंस
श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर): सैयद रुहुल्ला मेहदी
अनंतनाग-राजौरी (जम्मू और कश्मीर): मिया अल्ताफ अहमद

बारामूला (जम्मू और कश्मीर): अब्दुल राशिद शेख उर्फ राशिद इंजीनियर- निर्दलीय

लद्दाख: मोहम्मद हनीफा- निर्दलीय

कांग्रेस
धुबरी (असम): रकीबुल हुसैन
किशनगंज (बिहार): मोहम्मद जावेद
कटिहार (बिहार): तारिक अनवर
वडकरा (केरल): शफी परमबील
सहारनपुर (यूपी): इमरान मसूद
मालदा दक्षिण (पश्चिम बंगाल): ईशा खान चौधरी
लक्षद्वीप: मोहम्मद हमदुल्लाह सईद

समाजवादी पार्टी
कैराना (यूपी): इकरा चौधरी
रामपुर (यूपी): मोहिबुल्लाह
संभल (यूपी): जिया उर रहमान
गाजीपुर (यूपी): अफजाल अंसारी

टीएमसी
जंगीपुर (पश्चिम बंगाल): खलीलउर रहमान
बहरामपुर (पश्चिम बंगाल): यूसुफ पठान
मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल): अबु ताहिर खान
बशीरहाट (पश्चिम बंगाल): एसके नुरुल इस्लाम
उलुबेरिया (पश्चिम बंगाल): सजदा अहमद

सबसे कम और सबसे ज्यादा मुस्लिम सांसद किस लोकसभा में रहे?
1980 में सबसे ज्यादा 49 मुस्लिम सांसद चुकर लोकसभा पहुंचे थे। 2014 या 16वीं लोकसभा में चुनाव जीतने वाले मुस्लिम सांसदों की संख्या सिर्फ 22 थी, जो कि अबतक की सबसे कम संख्या है।

वहीं पिछले दो बार से यह 26 सीटें जीत रहे हैं और इस बार कम सीटों पर लड़कर ज्यादा सीटें जीतने की वजह जानकार ये बता रहे हैं कि खासकर पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बहुल इलाकों में मुसलमानों ने इंडिया ब्लॉक के पक्ष में काफी आक्रामक वोटिंग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+