Lok Sabha Chunav 2024: जिस मुस्लिम बहुल सीट पर कभी नहीं जीता NDA, परिसीमन ने कैसे बदल दी तस्वीर
Assam Lok Sabha Chunav 2024: निचले असम की बारपेटा लोकसभा सीट कभी मुस्लिम बहुल हुआ करती थी। 1952 के पहले चुनाव से यहां कभी भी जनसंघ, बीजेपी या उसके एनडीए सहयोगियों को चुनाव जीतने का मौका नहीं मिला। लेकिन, इस बार जिससे भी मुकाबला हो, लड़ाई में एनडीए ही आगे दिख रहा है।
बारपेटा लोकसभा सीट अब हिंदू बहुल सीट बन चुकी है। परिसीमन के बाद इस लोकसभा क्षेत्र में 19,49,873 वोटर हैं, जिनमें से मुसलमान अब महज 7 से कुछ ज्यादा रह गए हैं। बाकी सारे मतदाता हिंदू हैं, जो 7 मई को तीसरे चरण के चुनाव में मतदान करेंगे।

वैष्णव आस्था का केंद्र है बारपेटा
वैसे असम का बारपेटा जिला सब्जियों के उत्पादन और बाजार के लिए जाना जाता है। लेकिन, देश में इसकी असल पहचान वैष्णव आस्था और उससे जुड़े मंदिरों के केंद्र के लिए है। बारपेटा लोकसभा सीट के तहत अब 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। लेकिन, ये विधानसभा सीटें बारपेटा, बजाली, बोंगाईगांव, नलबाड़ी और कामरूप मिलाकर पांच जिलों में आते हैं।
2014 के अलावा कांग्रेस-लेफ्ट के हाथों में रही है बारपेटा सीट
1952 के पहले आम चुनावों से बारपेटा लोकसभा सीट से सिर्फ कांग्रेस और सीपीएम ही जीतती रही थी। सिर्फ 2014 में यहां बदरुद्दीन अजमल की एआईयूडीएफ जीती और उनके भाई सिराजुद्दीन अजमल को संसद जाने का मौका मिला।
पांचवें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद भी यहां से जीत चुके हैं चुनाव
कांग्रेस यहां से कुल 11 बार चुनाव जीत चुकी है। भारत के पांचवें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद भी 1967 से 1971 के बीच यहीं से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। 1974 से 1977 तक वह देश के राष्ट्रपति रहे, जिस दौरान भारत को आपातकाल का भी सामना करना पड़ा था।
मुस्लिम मतदाताओं की संख्या घटने के बाद कांग्रेस ने बदला उम्मीदवार
2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अब्दुल खालिक ने एआईयूडीएफ से फिर यह सीट छीन ली। लेकिन, पिछले साल हुए परिसीमन के बाद इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या घटने की वजह से कांग्रेस ने खालिक का टिकट काटकर प्रदेश सेवा दल अध्यक्ष दीप बायन को मौका दिया है।
इंडिया ब्लॉक यहां भी दो फाड़
इस चुनाव में भी यहां विपक्षी दलों का इंडिया ब्लॉक टूट चुका है और कांग्रेस के खिलाफ सीपीएम ने भी सरभोग से अफने एमएलए मनोरंजन तालुकदार को उतारा है। दोनों ही पार्टियां हर हाल में इस सीट पर कब्जे के लिए जोर लगा रही हैं।
एनडीए से बीजेपी की सहयोगी एजीपी लड़ रही है चुनाव
असम में सत्ताधारी बीजेपी ने यह सीट एनडीए में अपनी सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) को दी है। एजीपी ने बोंगाईगांव से अपने 8 बार के विधायक फणी भूषण चौधरी को बारपेटा से चुनाव मैदान में उतारा है। कुल मिलाकर इस बार बारपेटा सीट पर 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
एनडीए का हौसला बुलंद, कुछ प्रमुख हस्तियों का मनोबल पस्त
साढ़े 12 लाख से अधिक हिंदू मतदाताओं की मौजूदगी की वजह से जहां एनडीए को पहली बार अपना सपना सच होता नजर आ रहा है। वहीं कांग्रेस और लेफ्ट को आमने सामने देखकर असम की कुछ नामचीन हस्तियों की भी नींदे उड़ी हुई हैं।
ऐसे 75 से ज्यादा चर्चित लोगों ने कांग्रेस पार्टी से अपील की है कि वह बारपेटा से चुनाव लड़ने के फैसले पर फिर से विचार करे, ताकि आने वाले चुनाव में विपक्षी गठबंधन बीजेपी की चुनौती का डटकर मुकाबला कर सके।
पीएम मोदी नलबाड़ी में कर चुके हैं एजीपी के लिए रैली
कांग्रेस से अपील करने वालों में हिरेन गोहेन, उदयादित्य भराली, चंद्र मोहन सरमा जैसी अन्य हस्तियां शामिल हैं। इस सीट पर पहली बार जीत को लेकर बीजेपी की उम्मीदें कितनी बढ़ी हुई हैं कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में नलबाड़ी में अपनी सहयोगी पार्टी के समर्थन में रैली कर कर चुके हैं।
बरपेटा में कांग्रेस पर भारी पड़ेगी सीपीएम?
सीपीएम भी इस सीट को हर हाल में जीतने के लिए घर-घर जाकर प्रचार अभियान चला रही है। पार्टी ने एक लाख घरों में जाकर संपर्क करने का लक्ष्य रखा था और वह इस लक्ष्य को पार भी कर चुकी है।
राजनीति के जानकारों का कहना है कि बारपेटा लोकसभा सीट की डेमोग्राफी बदलने के बाद इस बार एजीपी और लेफ्ट के उम्मीदवार में तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
-
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications