Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा की कुल सीटें 543 फिर चुनाव 544 पर कैसे, क्या गिनती भूल गया ECI?

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav 2024) की तारीखों के ऐलान के साथ ही इस बार निर्वाचन आयोग की एक घोषणा से कुछ देर के लिए कंफ्यूजन हुआ, जब 544 सीटों के लिए आयोग ने चुनावी शेड्यूल जारी किया। दरअसल, अगर चुनाव के शेड्यूल की काउंट किया जाए तो 543 की जगह 544 सीटों पर चुनाव होता नजर आ रहा है। हालांकि मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने लाइव कांफ्रेंस में ही इसे सुलाझा दिया। प्रेस वार्ता में सीईसी की ब्रीफिंग पूरी होने के बाद जब पत्रकारों ने सवाल किया और उसका जवाब आया तब जाकर दुविधा की स्थिति खत्म हुई।

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की भी घोषणा की है। जिन राज्यों में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी कराए जा रहे हैं, उनमें ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश का नाम शामिल है। इसके अलावा 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को खत्म होगा। सभी के नतीजे एक साथ चार जून को आएंगे।

Lok Sabha Elections 2024 code of conduct 1200

ये है चुनाव का पूरा शेड्यूल
19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीट, 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 89 सीट और 7 मई को तीसरे चरण में 94 सीट पर मतदान होगा। इसी तरह 13 मई को चौथे चरण के चुनाव के लिए 96 सीट पर, 20 मई को पांचवें चरण में 49 सीट, 25 मई को छठे चरण में 57 सीट, जबकि एक जून को सातवें एवं अंतिम चरण में 57 सीट पर मतदान होगा।

544 सीटों के लिए शेड्यूल कैसे?
देश में लोकसभा की कुल सीटें 543 हैं। जिनके लिए चुनाव प्रक्रिया होनी हैं। लेकिन शेड्यूल 544 के लिए क्यों है, इसको लेकर जब सीईसी राजीव कुमार से एक पत्रकार ने सवाल पूछा तो उन्होंने स्थिति स्पष्ट की। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मणिपुर में एक सीट पर दो चरणों में चुनाव कराए जाने हैं, इसलिए शेड्यूल के कुल योग में 543 की जगह 544 सीट नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+