सर्वे में दावा: कर्नाटक में आएगी कांग्रेस सरकार, 100 सीटों के अंदर सिमटेगी भाजपा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Karnatana Assembly Election 2023: लोक पोल सर्वेक्षण के नतीजे बताते हैं कि भाजपा 77 से 83 सीटों के बीच जीतेगी, उसके बाद जेडीएस को 21-27 सीटें और अन्य को 1-4 सीटों पर आंका गया है।

Lok Poll Survey: कर्नाटक(karnataka) में चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे एजेंसियों द्वारा प्रि पोल सर्वे कराने की होड़ लग गई है। इसी क्रम में एक नया सर्वे सामने आया है जिसे लोक पोल एजेंसी ने किया है। इस सर्वे में कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा सरकार बनाने का दावा किया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं सर्वे में किस पार्टी को कितनी सीटें दी गई हैं...
लोक पोल सर्वे(Lok Poll Survey) एजेंसी ने दो महीने तक लोगों के बीच जाकर चुनावी माहौल भांपने की कोशिश की है। 224 निर्वाचन क्षेत्रों में 45,000 लोगों के मूड को जानने की कोशिश की गई है। सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले आए हैं।
किस पार्टी को कितनी सीटें
इस लोक पोल सर्वे (Lok Poll Survey) में भाजपा को 77 से 83 सीटें दी गई हैं वहीं कांग्रेस को 116 से 122 सीटें दी गई हैं। वहीं जेडीएस को 21 से 27 सीट जीतने का दावा किया जा रहा है बल्कि अन्य को एक से चार सीट जीतने का अनुमान लगाया गया है। भाजपा को 33 से 36 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है वहीं कांग्रेस को 39 से 42 फीसदी वोट शेयर मिलने के अनुमान लगाए गए हैं। जबकि देवगौड़ा की पार्टी को 15 से 18 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है। वहीं अन्य को एक से नौ फीसदी वोट मिलने के अनुमान हैं।
अनुमानित सीटें:
▪️भाजपा 77 - 83
▪️INC 116 - 122
▪️जेडीएस 21 - 27
▪️अन्य 1 - 4
Lok Poll Survey: इस सर्वे में भाजपा के पिछड़ने के कारण भी सामने आए हैं
1. सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और धीमी वृद्धि ने एंटी इनकम्बेंसी बढ़ा दी है।
2. विभिन्न जातियों की ओर से कई आरक्षण मांगों ने उनके खिलाफ आक्रोश की भावना पैदा की है।
3. कांग्रेस और जेडीएस के कल्याणकारी वादे जोर पकड़ रहे हैं।
4. भाजपा में चेहरे की कमी पार्टी को जमीन पर नुकसान पहुंचा रही है और येदियुरप्पा की गैरमौजूदगी भी फैक्टर बन रहा है।
5. हालांकि मोदी एक कारक बने हुए हैं, लोगों का मानना है कि राज्य केंद्रित मुद्दे चुनाव को आगे बढ़ाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications