पश्चिम बंगाल में 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामले देख ममता बनर्जी ने लिया फैसला
नई दिल्ली। कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मामले कम होने के बजाए तेज रफ्तार से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 30 दिनों में कोरोना के करीब 3 लाख मामले सामने आ गए हैं। ऐसे में लॉकडाउन को खोलना और खतरनाक हो सकता है। पश्चिम बंगाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए लॉकडाउन को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार देर शाम बड़ा फैसला करते हुए प्रदेश में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया है।
Recommended Video

लॉकडाउन 5 की मियाद 30 जून को खत्म हो जाएगी। इसके खत्म होने से पहले ही सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए लॉकडाउन में एक्सटेंशन करते हुए इसे बढ़ाकर 31 जुलाई तक कर दिया है। आपको बता दें कि बंगाल में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ने लगे हैं, ऐसे में सरकार ने बिना देर किए लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि लॉकडाउन में शर्तों के साथ कुछ टूट दी जाएगी।
सरकार ने कहा है कि लॉकडाउन में पहले की तुलना में काफी हद तक छूट भी दी जाएगी। आज पश्चिम बंगाल सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थीस जिसके बाद कोरोना के बढ़ते मामलों और प्रदेश की स्थिति को लेकर चर्चा की गई। इस मीटिंग के बाद ममता बनर्जी सरकार ने लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया। इससे पहले चेन्नई, गुवाहाटी में भी लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications