lockdown-4 के पहले दिन दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक, लगा लंबा जाम
नई दिल्ली। लॉकडाउन का चौथा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। ये 31 मई तक चलेगा। सोमवार की सुबह दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। इससे डीएनडी पर लंबा जाम लग गया। डीएनडी पर जाम लगने के बाद दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि लोग इस तरफ ना आए, बिना वैध पास के किसी को भी जाने नहीं दिया जाएगा।
Recommended Video

सोमवार सुबह जान लगने के बाद ग्यारह बजे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर लिखा- यूपी पुलिस नोएडा आने के लिए उन्हीं वाहनों को इजाजत दे रही है, जिनके पास डीएम नोएडा की ओर से जारी पास है। ऐसे में जो लोग दिल्ली से नोएडा के सफर के लिए कालिंदी कुंज बैराज फ्लाईओवर या डीएनडी से जा रहे हैं, वो इसे ध्यान में रखते हुए आएं।
बता दें कि देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन 3 की मियाद 17 मई को खत्म हुई है। जिसके बाद लॉकडाउन का चौथा चरण 18 मई से शुरू हुआ है, जो 31 मई तक चलेगा। ये लॉकडाउन 14 दिन का होगा। इस बार नियमों में कई बदलाव है। जैसे इस दफा इलाकों को तीन जोन नहीं बल्कि 5 जोनों में बांटा गया है। अब शहरों को रेड, ऑरेंज, ग्रीन, कंटेनमेंट (रोकथाम) और बफर जोन में बांटा गया है।
वहीं कोरोना के मामलों की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 5242 नए मामले सामने आए हैं और 157 लोगों की मौत हुई है। यह अब तक एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा केस हैं। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 96,169 हो गई है और 3,029 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय देश में 56,316 एक्टिव मरीज हैं यानी इनका इलाज चल रह है। वहीं 36,824 लोग अबतक संक्रमण के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications