Lockdown 3: 40 दिन बाद आज खुली दिल्ली, यहां मिलेंगी छूट, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Lockdown 3: 40 दिन बाद आज दिल्ली खुली दिल्ली, यहां मिलेंगी छूट, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन को आज से फिर अगले दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। देशभर में 17 मई तक लॉकडाउन जारी रखा गया है। वहीं इस बार जोन के मुताबिक लॉकडाउन की सख्ती का निधारण किया गया है। कोरोना संकट के बीच आज से 40 दिनों बाद राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों को खोला जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आज से दिल्ली के कुछ इलाकों में छूट दी जाएगी। आज से दिल्ली कुछ इलाकों में कुछ रियायतें भी दी गई हैं।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal ने बताया Lockdown 3 में Delhi में क्‍या खुलेगा और क्‍या रहेगा बंद | वनइंडिया हिंदी
     आज से दिल्ली के लोगों को थोड़ी राहत

    आज से दिल्ली के लोगों को थोड़ी राहत

    केंद्र सरकार के जरिए बढ़ाए गए लॉकडाउन की मियाद 17 मई तक की है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के कुछ इलाकों में थोड़ी राहत देने की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने पूरी दिल्ली को रेड जोन में रखा है। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से रेड जोन को मिलने वाली छूट दिल्ली सरकार भी लागू कर रही है। इन छूटों पर एक नजर डालते हैं।

     आज से मिलेंगी ये छूट

    आज से मिलेंगी ये छूट

    केंद्र सरकार द्वारा दी गई छूटों को दिल्ली में लागू किया गया है। जिसके तहत आज से यानी 4 मई से सभी जरूरी सेवाओं से जुड़े सरकारी दफ्तर खुलेंगे। वहीं गैर-जरूरी सरकारी सेवाओं में डिप्टी सेक्रेट्री और 33 फीसदी स्टाफ के साथ आज से दफ्तर खुलेंगे। आजद से दिल्ली के प्राइवेट ऑफिसो को 33 फीसदी स्टाफ के साथ खोलने की छूट दी गई है। सेल्फ एम्प्लॉय को इजाजत दी गई। आज से स्टेशनरी, सभी तरह की स्टैंड-अलोन शॉप भी खुलेंगी। वहीं 4 मई से दिल्ली में मौजूद जरूरी सामान बनाने वाली कंपनियां भी खुलेंगी। आईटी हार्डवेयर, ई-कॉमर्स में जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

     इन बातों की इजाजत

    इन बातों की इजाजत

    आज से दिल्ली में कार में ड्राइवर समेत पीछे 2 लोगों को बैठने की अनुमति हैं। हालांकि आपको बता दें कि ये सिर्फ और सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए है। वहीं आज से दिल्ली में शादियों में 20 से बजाए 50 लोगों की इजाजत दी गई है। वहीं अंतिम संस्कार पर 20 लोगों की ही इजाजत है।

     नहीं खुलेंगी ये चीजें

    नहीं खुलेंगी ये चीजें

    लॉकडाउन 3 में दिल्ली के स्कूल, मॉल, जिम, स्पोर्ट्स क्लब बंद ही रहेंगे। वहीं हर तरह के सामाजिक, राजनीतिक , सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर पाबंदी जारी रहेगी। सैलून की दुकान भी बंद रहेगी। सभी होटल और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेंगे। मेट्रो, डीटीसी बसें बंद रहेंगी। कनॉट प्लेस, मॉल और बाजार बंद रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+