किसानों की कर्जमाफी को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा

Recommended Video

    Rahul Gandhi की कर्जमाफी क्या Farmers से धोखा, PM Modi का ये बयान सुनिए | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। न्‍यूज एजेंसी एएनआई को साल 2019 के पहले इंटरव्‍यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के कर्जमाफी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने 2009 चुनाव जीतने के लिए भी कर्ज माफी की घोषणा की गई थी, लेकिन ऐसा क्या है कि कर्ज माफी के बाद भी उनकी समस्या दूर नहीं हो रही है, इसलिए जरूरी है किसानों को मजबूत बनाया जाए। मध्‍य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कर्जमाफी के ऐलान को पीएम मोदी ने चुनावी स्‍टंट बताया।

    Loan waivers do not benefit majority of farmers: PM Narendra Modi

    कांग्रेस सरकारों द्वारा किसानों की कर्जमाफी पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोग इस मसले पर झूठ बोल रहे हैं। कहा जाता है कि सब किसानों के कर्ज माफ होगा, लेकिन ऐसा नहीं होता है। पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा कि अगर कर्जमाफी से किसानों का भला होता है तो यह करना चाहिए। लेकिन ऐसा होता नहीं है, क्योंकि पहले भी कर्जमाफ होते रहे हैं। लेकिन बार-बार कर्जमाफ करने के बावजूद किसान कर्जदार क्यों हो जाता है।

    पीएम मोदी ने इसका उपाय बताते हुए कहा कि किसानों के कर्जमाफ करने के बजाय उन्हें मजबूत किया जाए और यह काम हमारी सरकार ने किया है। हमारी सरकार ने सिंचाई की व्यवस्था की है। हम ऐसी स्थिति बना रहे हैं कि किसान पर कर्ज रह न सके। पीएम मोदी ने कहा कि 22 फसलों में हमने एमएसपी बढ़ाया। उन्‍होंने कहा कि जो राज्य चाहें कर्जमाफ कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+