सदन में हंगामे से झल्लाए लालकृष्ण आडवाणी, खाली लोकसभा में पूछा- संसद चलेगी या नहीं
LK Advani asks in empty Lok Sabha Will House run or not
नई दिल्ली। संसद में जारी गतिरोध पर बुधवार को वरिष्ठ भाजपा सांसद लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा कि पता नहीं चल रहा सदन चलेगा भी या नहीं। बुधवार को जब लोकसभा को हंगामे की वजह से जब लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने दूसरी बार स्थगित किया गया तो लाल कृष्ण आडवाणी ने खाली सदन को संबोधित करते हुए पूछा, 'क्या सदन चलेगी भी या नहीं।' आडवाणी लोकसभा के स्थगन से संतुष्ट नहीं हुए और कहा कि इसका कोई तो समाधान होना चाहिए।
शीतकालीन सत्र के शुरू होने के बाद से ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर संसद में विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है और इसकी वजह से सदन में कोई कामकाज नहीं हो पा रहा है।

विपक्ष कर रहा है प्रधानमंत्री से माफी की मांग
गुजरात चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिशंकर अय्यर के घर हुई एक बैठक को मुद्दा बनाते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर आरोप लगाया था कि पाकिस्तान के पूर्व नेता के साथ मिलकर भाजपा को गुजरात चुनाव हराने की साजिश रची जा रही है। इसे लेकर मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव जीतने के लिए झूठ फैलाने का आरोप लगाया। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग कर रही है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की ईमानदारी और देशभक्ति पर सवाल खड़े किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में आएं और इन आरोपों को सिद्ध करें।

सदन में डॉ साहब से माफी मांगो के नारे
बुधवार को संसद के दोनों सदनों में विपक्ष की नारेबाजी के बाद कार्यवाही स्थगित की गई। इस दौरान सदन में लगातार 'डॉ साहब से माफी मांगो' के नारे गूंजे। सभापति वैंकेया नायडू ने हंगामे के दौरान कहा कि सदन में प्रधानमंत्री ने बयान नहीं दिया है, ऐसे में यहां पीएम माफी क्यों मांगेगे। जो भी कुछ कहा गया है वो सदन के बाहर कहा गया है। सभापति की बात पर विपक्षी एमपी चुप नहीं हुए और लगातार नारेबाजी करते रहे।

गुरुवार को 2 जी पर हंगामा
यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए बहुचर्चित 2जी घोटाले में सीबीआई की विशेष कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए ए राजा, कनिमोझी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया। इस फैसले के आने के बाद राज्यसभा में कांग्रेस नेताओं ने हंगामा किया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने 2जी मुद्दे को उठाते हुए कहा कि ये वो मुद्दा था जिसकी वजह से कांग्रेस आज विपक्ष में बैठी है और भाजपा सत्ता में । अब जबकि ये साबित हो गया है कि 2जी आंवटन में कोई घोटाला नहीं हुआ है ऐसे में भाजपा को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए। विपक्ष के राज्यसभा में हंगामें को देखते हुए उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने राज्यसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications