बीच सदन में भि‍ड़े मुख्तार अब्बास नकवी और आनंद शर्मा

Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का पहला बजट सत्र शुरू हो गया है और पूरे देश की निगाहें वित्तमंत्री अरुण जेटली और अपनी जेब पर है।

राज्यसभा में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और भाजपा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हो गई। नकवी ने कहा कि यूपीए सरकार ने देश की दुर्गति की है हमारी सरकार पटरी में लाने की कोश‍िश कर रही है तो विपक्ष अढ़चने पैदा कर रहा है। आप 50 रुपए बढ़ाते थे तब कुछ नहीं आज हमने 50 पैसे बढ़ाया तो महंगाई-महंगाई चिल्लाने लगे।

इस पर आनंद शर्मा ने जमकर खरीखोटी सुनानी पड़ी। दोनों एक दूसरे की ओर उंगली उठाकर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आये।

सोनिया गांधी ने कहा- हमें नेता विपक्ष का पद मिलना चाहिए, और अगर हमें यह नहीं मिलता है, तो हम विकल्पों पर विचार करेंगे। मुझे समझ नहीं आता कि भाजपा को किस बात का डर है। नेता विपक्ष भाजपा के लिये महज एक पद रह गया है।

राज्यसभा में मायावती ने कहा- मोदी सरकार अच्छे दिन लाने के बजाये बुरे दिन लेकर आयी है। आम आदमी महंगाई के बोझ तले और ज्यादा दब गया है।

राज्यसभा में जदयू सांसद शरद यादव ने कहा- रंगराजन कमिटी की रिपोर्ट एक क्रूर मजाक है। 47 रुपए में कोई एक दिन कैसा गुजार सकता है?

एनडीए सांसदों की ओर से सबसे पहले सूखे की अाशंका को देखते हुए किसानों के दर्द को उठाया, जिससे गंभीरतापूर्वक सुनने के बजाये कांग्रेसी नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे साफ है कि किसानों का दर्द विपक्ष सुनना नहीं चाहता है।

कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया। है। एनडीए सरकार का पहला बजट सत्र शुरू हुआ।

अध‍िकांश सांसद सदन के अंदर पहुंच चुके हैं। बहुत जल्द सत्र प्रारंभ होगा। बजट सत्र के ठीक पहले सर्वदलीय बैठक सम्पन्न हो गई।

सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने नेता विपक्ष का मुद्दा उठाया, जिस पर भाजपा ने कड़ी अापत्ति‍ जताई। इसके अलावा कांग्रेसी नेताओं के रुख से साफ हो गया कि बजट सत्र में महंगाई को लेकर वो मोदी सरकार को जरूर घेरेंगे।

बजट सत्र में अहम मुद्दे जो कांग्रेस व अन्य विरोधी पार्टियां उठायेंगी

1. महंगाई और जरूरी चीजों के दामों में हुई वृद्ध‍ि।
2. बिहार को विशेष दर्जा दिये जाने की मांग।
3. उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे।
4. पेट्रोल-डीजल के तेजी से बढ़े दाम
5. रेल किराया जो मोदी सरकार ने आते ही बढ़ा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+