Live: भारत से टकराया हुदहुद, दो लोगों की मौत

विशाखापट्टनम। तेजरफ्तार से चला आ रहा चक्रवात हुदहुद विशाखापट्टनम के तटीय इलाकों से टकरा चुका है। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही हुदहुद तट से टकराया वैसे ही भारतीय नौसेना ने कहा कि तबाही का दौर अब शुरू हो चुका है, लिहाजा सभी लोग सावधान रहें। उधर विशाखापत्तनम और श्रीकाकलुम में तेज बारिश के चलते दो लोगों की मौत हो गई है।

hudhud

हुदहुद के लाइव अपडेट्स इस प्रकार हैं। ताज़ा अपडेट के लिये कृपया इस पेज को रिफ्रेश करें-

1:10 बजे। अगले छह घंटे में चक्रवात की तीव्रता 50 फीसदी कम हो जायेगी-अजीत सेठ(कैबिनेट सेक्रेट्री)
1:00 बजे। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हुडहुड पर नजर बनाये हैं साथ ही सभी तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं।
12:25 बजे। विशाखापट्टनम में तेज हवाओं के चलते भारी नुकसान हो रहा है।
12:20 बजे। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी हो सकती है बारिश
12:05 बजे। मौसम विभाग के डीजी एल एस राठौर ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि छह घंटे में कमजोर हो जाएगा चक्रवात। तूफान का ज्यादा प्रभाव विशाखापट्टन में रहेगा। ओडिशा में तेज बारिश होगी। अगले तीन दिन भारी बारिश होगी।
12:01 बजे। विशाखापत्तनम में तेज हवा और बारिश के चलते सड़कों पर शुरु हुई तबाही।
12:00 बजे। प्रधानमंत्री ने गृहमंत्री से मुख्यमंत्रियों से संपर्क में रहने का निर्देश दिया।
11:50 बजे। ओडिशा के गजपति में भारी बारिश शुरु।
11:30 बजे। उत्तरी विशाखापट्टन में 205 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल रही है।
11:15 बजे। साढ़े ग्यारह से साढ़े बारह बजे तक इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा।
11:01 बजे। मौसम विभाग के अनुसार इस वक्त हवा की रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा है।
11:00 बजे। वाइजैग के कैलाशगिरी से टकराया चक्रवात हुदहुद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+