Surya Grahan 2019: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण खत्म, लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
नई दिल्ली। Surya Grahan Solar Eclipse on December 26,आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण था, जो कि भारत समेत विश्व के कई देशों में देखा गया, ग्रहण के दौरान कुछ ही देर के लिए चंद्रमा ने पूरी तरह से सूर्य को ढ़क लिया था, साल 2019 का ये आखिरी सूर्य ग्रहण 296 सालों के बाद दुर्लभ संयोग लेकर आया, सूर्यग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 57 मिनट तक चला। ।

LIVE Feed
साल के आखिरी सूर्यग्रहण को देखने के लिए दिल्ली के नेहरू तारामंडल में खास इंतजाम किए गए हैं। बड़ी-बड़ी दूरबीनें लगाई गई हैं। वहीं लोगों की भीड़ वहां पहुंच रही हैं। राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। वहीं दक्षिण भारत के इलाकों में साफ तौर पर पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा
सूर्य ग्रहण को लेकर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दरअसल सूर्य ग्रहण पर कुरूक्षेत्र में देश-विदेश से करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान है। ये लोग ब्रह्म सरोवर में सुबह 8.15 बजे से 10.55 तक सूर्य ग्रहण के दौरान स्नान करेंगे। सूर्य ग्रहण मेला यादगार बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है।












Click it and Unblock the Notifications