मोदी के निशाने पर 'कांग्रेस', ठहराया हर बुराई के लिए जिम्मेदार

मोदी ने कहा बीजेपी शासित राज्यों की तारिफ करते हुए कहा कि लोकसेवा बीजेपी नेताओं के खून में बसा हुआ है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत भाजपा का नारा नहीं है बल्कि देशवासियों का संकल्प है।मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक कल्चर बन गई है। मोदी ने कहा कि हिन्दुस्तान की रंगों में, विभन्न-विभन्न रुप में, विभिन्न-विभिन्न नेताओं के रुप में देश भर में ये विकृति फैल गई है। मोदी ने कांग्रेस को बीमारी की संज्ञा दी और कहा कि गरीबी से मुक्ति, भ्रष्टाचार से मुक्ति, दुराचार से मुक्ति ही कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब है। भारत को जातिवाद, संप्रदायवाद, प्रांतवाद से मुक्त करना है।
मोदी ने युवाओं को आवाहन किया और कहा कि कांग्रेस को हिन्दुस्तान की राजनीति से उखाड़ फेंकना चाहिए। राजीव गांधी का नाम लेते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कोई कोशिश नहीं कि जिससे लगे की भारत 21वीं सदी में पैर रख रहा है। कांग्रेस भ्रष्टाचार पर बेशर्म है।
मोदी ने कहा कि भाजपा विकेन्द्रीकरण में विश्वास करती है। लोगों को मौका दिया जाए। मोदी ने कहा कि अब कुछ महीनों का सवाल है। हम पर्यावरण की रक्षा भी करेंगे और माइनिंग के देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएंगे। पर्यावरण मंत्रालय पर मोदी ने निशाना साधते हुए कहा कि सुना है दिल्ली में जयंती टैक्स चलता है। जिसके बिना फाइलें आगे नहीं बढ़ती है।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार संघीय ढ़ाचे पर प्रहार कर रही है। कांग्रेस से सभी राज्य की सरकारों को शिकायत है। गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे पर प्रहार करते हुए मोदी ने कहा कि सभी गुनहगारों को सजा मिलनी चाहिए। जाति, धर्म के आधार पर सजा नहीं मिलनी चाहिए। मोदी ने केन्द्र सरकार पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।
मोदी ने पीएम मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को अपने मंत्रियों का काम नहीं पता है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश को 50 साल पीछे ले गई है। मोदी ने कहा कि भाजपा भारत के भाग्य को बदलने के लिए दृढ़ संकल्प है। मोदी ने कही कि मैं अखबार के पन्नों और टीवी की स्क्रीन पर हमेशा हारा, लेकिन लोगों के दिलों में हमेशा जीता है। मोदी ने कहा कि भाजपा का एक ही मकसद है इंडिया फर्स्ट, भाजपा का एक ही धर्म है इंडिया फर्स्ट। मोदी ने कहा कि सरकार का काम है लोगों को जोड़ना।
मोदी ने कहा कि इससे पहले हम वोट देते थे किसी व्यक्ति, किसी पार्टी को, लेकिन 2014 का चुनाव किसी पार्टी का चुनाव नहीं बल्कि हिन्दुस्तान के लिए चुनाव है। वोट फॉर इंडिया के लिए चुनाव है। मोदी ने लोगों से नारा लगवाया और कहा कि रहने के लिए घर के लिए, खाने को अन्न के लिए, बीमार के इलाज के लिए, शिक्षा में सुधार के लिए, नारी के सम्मान के लिए, किसान के लिए कल्याण के लिए, शक्तिशाली भारत के लिए, समृद्धशाली भारत के लिए, वंशवाद के मुक्ति के लिए, भाई-भतीजेवाद की मुक्ति के लिए, महंगाई से मुक्ति के लिए, एक भारत-स्वच्छ भारत के लिए वोट देना है।












Click it and Unblock the Notifications