क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

LIVE: केरल में भारी बारिश की वजह से19 ट्रेनें रद्द

Google Oneindia News

मुंबई। महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ ने अब तक कई जानें ले ली हैं। प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य जोर पर है। कर्नाटक में बाढ़ से 9 लोगों के मरने की खबर है। महाराष्ट्र के कोहलापुर का हाल बेहाल है। यहां इलाके इस कदर डूब चुके हैं कि पानी के ऊपर घरों की छत भर दिखाई पड़ रही है। केरल के वायनाड में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते 14 लोगों के मरने की खबर है। एनडीआरएफ की टीम ने 54 लोगों को आज सुरक्षित निकाला है। अबतक इस कहर से यहां 100 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। भूस्खलन के बाद 40 लोगों के लापता होने की आशंक जताई गई है। इस बाढ़ के चलते हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है।

live update kerala maharastra and karnataka facing flood, many died

पढ़ें लाइव अपडेटः

Newest First Oldest First
10:24 PM, 9 Aug

केरलः भारी बारिश की वजह से राज्य भर में 19 ट्रेनों को रद्द
7:24 PM, 9 Aug

महाराष्ट्र: कोल्हापुर के सिरोल में पानी ही पानी दिख रहा है। लोगों को बचाने के लिए लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
7:23 PM, 9 Aug

केरल के सीएम पी विजयन ने बताया है कि बारिश और बाढ़ से 28 लोगों की मौत हो गई है। 27 लोग घायल हैं और सात लोग लापता हैं।
7:21 PM, 9 Aug

पुणे में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 29 हो गई है, छह लोग लापता हैं। पुणे डिविजन के सोलापुर, सांगली, सितारा, कोल्हापुर में ये मौते हुई हैं।
5:56 PM, 9 Aug

उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। भारी बारिश कीे चलते नदी खतरे के निशान से सिर्फ 10 सेमी नीचे है।
5:54 PM, 9 Aug

कर्नाटक: शिवगोमा के चित्रदुर्गा रोड पर बरिश के चलते भारी जल भराव हो गया है।
5:53 PM, 9 Aug

महाराष्ट्र के सिंगली में एनडीआरएफ की टीमें लगातार बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने में जुटी हैं।
5:08 PM, 9 Aug

केरल के मल्लापुरम के कवालापर्रा में गुरुवार को जमीन खिसकने के बाद 30 परिवार अभी भी लापता है। बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
11:41 AM, 9 Aug

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज मुधोल में राहत शिविरों का दौरा किया।
11:25 AM, 9 Aug

महाराष्ट्र: क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कोल्हापुर के किनी गांव में 500 से अधिक यात्री फंसे हुए हैं।
11:21 AM, 9 Aug

कर्नाटक: भारतीय वायु सेना की टीमों ने बेलगावी में बाढ़ राहत अभियान चलाया। प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य पैकेट दिए गए हैे।
11:19 AM, 9 Aug

केरल: कोच्चिमें भारी वर्षा के बाद अलुवा के कुट्टमस्सेरी क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबे हुए मकान।
11:14 AM, 9 Aug

महाराष्ट्र: राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें कोल्हापुर में बचाव अभियान जारी रखे हुए हैं।
11:12 AM, 9 Aug

वायनाड में भूस्खलन: वायनाड में मेप्पडी के पास पुथुमाला से एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) द्वारा 54 लोगों को बचाया गया है। अब तक लगभग 100 लोगों को बचाया गया है।
11:10 AM, 9 Aug

केरल: बरसात से भरथप्पुझा नदी के ओवरफ्लो के कारण पुल के बह जाने के बाद पट्टामबी पुल से आवागमन बंद हो गया।
11:06 AM, 9 Aug

केरल: कोझीकोड जिले के एरिकोड शहर की सड़कें क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण भर गई हैं।
11:05 AM, 9 Aug

केरल: एर्नाकुलम जिले के मुवाट्टुपुझा शहर में पानी घरों में घुस गया। यह क्षेत्र बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में है।
10:59 AM, 9 Aug

महाराष्ट्र के संगली में झूलेलाल चौक से बाढ़ में फंसे बुजुर्गों को एनडीआरएफ की टीम ने बचाकर निकाला।

Comments
English summary
live update kerala maharastra and karnataka facing flood, many died
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X