LIVE: केरल में भारी बारिश की वजह से19 ट्रेनें रद्द
मुंबई। महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ ने अब तक कई जानें ले ली हैं। प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य जोर पर है। कर्नाटक में बाढ़ से 9 लोगों के मरने की खबर है। महाराष्ट्र के कोहलापुर का हाल बेहाल है। यहां इलाके इस कदर डूब चुके हैं कि पानी के ऊपर घरों की छत भर दिखाई पड़ रही है। केरल के वायनाड में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते 14 लोगों के मरने की खबर है। एनडीआरएफ की टीम ने 54 लोगों को आज सुरक्षित निकाला है। अबतक इस कहर से यहां 100 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। भूस्खलन के बाद 40 लोगों के लापता होने की आशंक जताई गई है। इस बाढ़ के चलते हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है।

पढ़ें लाइव अपडेटः
LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications