क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Live: IMA की देशव्यापी हड़ताल, असम से लेकर एमपी तक गुस्से में डॉक्टर्स

Google Oneindia News

नई दिल्ली। बीते दिनों पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट और हिंसा के बाद से देशभर के डॉक्टरों में गुस्सा है। ऐसे में Indian Medical Association (IMA) ने आज डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसके बाद से राजस्थान, दिल्ली असम और कई अन्य राज्यों में डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं जिसके चलते चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है। ये हड़ताल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होकर मंगलवार सुबह 6 बजे तक चलेगी।

live update IMA Called nationwide strike against violence against doctors in West Bengal

Newest First Oldest First
1:25 PM, 17 Jun

कर्नाटक: ऑल इंडिया डॉक्टर की हड़ताल बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में भी देखी गई। यहां सभी डॉक्टर न्याय की मांग को लेकर बोर्ड लेकर बैठे दिखे।
12:26 PM, 17 Jun

मध्य प्रदेश: एम्स भोपाल में डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया।
12:14 PM, 17 Jun

डॉक्टरों के साथ हुई हिंसा के विरोध में देशव्यापी हड़ताल को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज नबाना में राज्य के प्रत्येक मेडिकल कॉलेज के दो प्रतिनिधियों से मिलेने का फैसला किया है।
12:12 PM, 17 Jun

लखनऊ: पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा के चलते किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के डॉक्टरों में भी गुस्सा दिखा। आईएमए द्वारा देशव्यापी हड़ताल के तहत यहां के डॉक्टर भी हड़ताल पर बैठ गए हैं।
12:10 PM, 17 Jun

झारखंड: राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS), रांची में डॉक्टर आईएमके के आह्वान को फॉलो करते हुए पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा के विरोध में हड़ताल पर बैठे।
12:09 PM, 17 Jun

भुवनेश्वर: पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा के मद्देनजर डॉक्टर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में विरोध प्रदर्शन जारी रखा है।
12:05 PM, 17 Jun

वाराणसी: पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा के मद्देनजर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल के डॉक्टर भी हड़ताल पर बैठ गए हैं।
11:58 AM, 17 Jun

असम के गोवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टर हड़ताल पर बैठ चुके हैं। इन डॉक्टरों ने हाथों में पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई हिंसा का विरोध करने वाले बोर्ड लिए हुए हैं।
11:54 AM, 17 Jun

बीते दिनों पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट और हिंसा के बाद से देशभर के डॉक्टरों में गुस्सा है। ऐसे में Indian Medical Association (IMA) ने आज डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

Comments
English summary
live update IMA Called nationwide strike against violence against doctors in West Bengal
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X