आप मुझे प्रधानमंत्री न बनाइए चौकीदार बना दीजिए: नरेंद्र मोदी

Narendra Modi rally in Jhansi
झांसी। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी आज झांसी में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे है। इसके पहले उन्‍होने कानपुर में 'विजय शंखनाद रैली' को संबोधित किया था। (लेटेस्‍ट अपडेट देखने के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें। नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंच चुके हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा-

लक्ष्‍मीबाई यहां की वीरांगना थी। लक्ष्‍मीबाई ने कहा था कि नहीं दूंगी, नहीं दूंगी, अपनी झांसी नहीं दूंगी। अब हम कमल लाये है और लक्ष्‍मी, कमल पर ही विराजमान होती हैं। जब लक्ष्‍मी आएगी तो सबको पेट भर खाना मिलेगा। मोदी ने नारा दिया कि नहीं देंगे, नहीं देंगे, इन बेईमानों को देश नहीं देंगे।

मोदी ने कहा कि भाजपा ने एक चाय बेंचने वाले साधारण इंसान को प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार बना दिया। आप मुझे पीएम न बनाइये, आप मुझे चौकीदार बना दीजिए और मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि मैं ऐसा चौकीदार बनूंगा, जो कि देश के खजाने पर एक भी पंजा नहीं लगने देगा।

भारत में गरीबी कांग्रेस के शहजादे के पूर्वजों के कारण है। पहले कहते थे कि आधी रोटी खाएंगे कांग्रेस को लाएंगे, अब कहते हैं पूरी रोटी खाएंगे, कांग्रेस को लाएंगे। कांग्रेस 60 सालों में आधी रोटी से पूरी रोटी तक पहुंची है, तो क्‍या पूरा पेट भरने में और सौ साल लगाएंगे।

मित्रों, दिल्‍ली के पास सोंचने के लिए समय नहीं है। आप जवाब दीजिए- दिल्‍ली की सरकार को अपने काम का जवाब देना चाहिए। शहजादे ने कहा- जब मेरी दादी मर गई, मुझे बहुत गुस्‍सा आया, क्‍या पूरी कांग्रेस को गुस्‍सा आया था? क्‍या शहजादे को यह नहीं पता है कि आपकी दादी के मरने पर हजारों सिक्‍खों को मारने वालों को सजा क्‍यों नहीं मिली। मैं जानना चाहता हूं कि गुप्‍तचर संस्‍था के लोग एक ऐसे शख्‍स को गुप्‍त बातें क्‍यों बताते हैं, जिसने कोई गुप्‍तता की शपथ नहीं ली। सरकार आपकी है तो ये आईएसआई के लोग आपकी सरकार की नाक के नीचे उत्‍तर प्रदेश में कैसे आ गये? अगर कोई आईएसआई से मिला है तो उसका नाम उजागर करो। आप बताएं कि क्‍या ऐसे लोगों के हाथ में आप अपना भविष्‍य देना चाह रहे हैं। ऐसी सरकार उखाड़ फेंको।

कांग्रेस के लोगों ने आपको पेट भरने के लिए दर दर भटकने के लिए मजबूर कर दिया है। आज जो पसीना यहां के लोगों ने गुजरात को आगे बढ़ाने में किया है, वही पसीना अगर यहां बुंदेलखंड में बहा होता तो यहां कितना परिवर्तन आ गया होता।

वक्‍त आ गया है कि अब पैकेज की बात न की जाय बल्कि सपा, बसपा और कांग्रेस की पैकिंग करके भेज दिया जाय। ये सबका लूटते हैं, सबका मतलब समाजवादी पार्टी का 'स' बहुजन समाज पार्टी का 'ब' और कांग्रेस का 'क' । ये आपका नहीं अपना पेट भरना चाहते हैं। जब तक इन का नाम यहां से नहीं मिट जाता आपका संकट नहीं टलेगा। आपने कांग्रेस को 60 साल का वक्‍त दिया है, मुझे 60 माह का वक्‍त दे दीजिए, हम यहां की तस्‍वीर के साथ आपकी तकदीर बदल देंगे।

ये मेरा सौभाग्‍य है कि मुझे आज वीर भूमि का आशीर्वाद प्राप्‍त करने का मौका मिला। जब 1857 के संग्राम की बात आती है तो बुंदेलखंड का परचम सबसे ऊंचा लहराता है। जिस पर हमारी पीढ़ी गर्व करती है। मित्रों मैं आपके पास रोने धोने नहीं आया हूं। मैं आपके आंसू पोंछने का विश्‍वास दिलाने आया हूं। लखनऊ और दिल्‍ली में दम नहीं है कि वह बुंदेलखंड का विकास कर सकें। यहां इतनी नदियां है, फिर भी बुंदेलखंड प्‍यासा है। यहां का किसान क्‍यों आत्‍महत्‍या करता है? मैं दिल्‍ली की सरकार से पूछना चाहता हूं कि जहां जहां इसके चरण पड़े है चाहे वो महाराष्‍ट्र हो या आंध्र प्रदेश हो, हर जगह किसान आत्‍महत्‍या क्‍यों कर रहे हैं। बुंदेलखंड के लिए जो पैकेज आया वो प्रदेश सरकार का मुंह बंद करने आया था। वो रूपये आपके विकास में नहीं लगे, क्‍योंकि ये पैकेज उत्‍तर प्रदेश की सरकार की जेब के लिए था।

राजनाथ ने कहा- बुंदेलखंड में हालात यह हैं कि कहीं सड़के दिखती नहीं हैं। देश का यह इलाका हमेशा से गरीबी की मार झेलता रहा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में अगर भारत सरकार आयी, तो एक बार फिर विकास की वो लहर दिखाई देगी, जो अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में रही। आपने जितना भी विकास इस क्षेत्र में देखा, वो भाजपा सरकार के दौरान हुआ विकास है। उसके बाद और उसके पहले की सरकारों ने कभी बुंदेलखंड का खयाल नहीं रखा।

अब भारत माता को वैभव के शिखकर तक पहुंचाने का संकल्‍प लेने वाला नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बन जायेगा, तो भारत की तस्‍वीर बदल जायेगी। लेकिन आप लोगों को बताना चाहता हूं कि जैसे जालिम लोशन की मार्केटिंग होती है, उसी प्रकार कांग्रेस गरीबी की मार्केटिंग कर रही है। पिछले 6 दशकों में जो गरीबी पैदा हुआ है, वो कांग्रेस के द्वारा पैदा की गई गरीबी है।

इंदिरा, राजीव की हत्‍या किसने की है, इससे आप अच्‍छी तरह वाकिफ हैं, जनता की सुहानभूति के लिये ऐसी बात करते हैं। गरीबों के घर जाकर चारपाई पर लेट कर फोटो खिंचवाना बहुत आसान होता है, गरीबी की जिंदगी जीना आसान नहीं होता।

उमा भारती ने कहा- गुजरात में आज महिलाएं सुरक्षित हैं, भ्रष्‍टाचार से वो राज्‍य मुक्‍त है और उसी राज्‍य ने देश के लिये मोदी को नवाजा है। मैं आपको विश्‍वास दिलाना चाहती हूं कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में आने वाली सरकार बुंदेलखंड से गरीबी को दूर करने के लिये संकल्‍पबद्ध होगी। यहां से भ्रष्‍टाचार का खात्‍मा कर दिया जायेगा।

उन्‍होंने कहा कि मैं मोदी के नेतृत्‍व में भारत को एक बड़ी आर्थिक शक्ति ही नहीं बल्कि एक बड़ी सैन्‍य शक्ति के रूप में भी देखना चाहती हूं।

<center><center><center><center><center><center><center><center><center><center><center><center><center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/TjHD_i5mkwE" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center></center></center></center></center></center></center></center></center></center></center></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+