क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Live: प्रयागराज में 24 दिसंबर तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवाएं

Google Oneindia News

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। दिल्ली, पटना और कर्नाटक के बाद आज जयपुर में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जयुपर में सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद है, इस बीच नागपुर में कानून के समर्थन में बीजेपी और संघ से जुड़े संगठन रैली कर रहे हैं।

CAA Protest LIVE:   नागपुर-गुरुग्राम में समर्थन में मार्च

यह पढ़ें: CAA Protest: तेजस्वी यादव ने कहा-मैं हिंदू हूं, मैं भारतीय हूं, मैं NRC और CAA के खिलाफ हूंयह पढ़ें: CAA Protest: तेजस्वी यादव ने कहा-मैं हिंदू हूं, मैं भारतीय हूं, मैं NRC और CAA के खिलाफ हूं

पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ.....

Newest First Oldest First
1:14 AM, 23 Dec

अलीगढ़ में इंटरनेट सेवाएं 23 दिसंबर तक बंद रहेंगी
1:14 AM, 23 Dec

यूपीः फिरोजाबाद में कल रात 8 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद
9:37 PM, 22 Dec

नागरिकता संशोधन कानूनः प्रयागराज में 24 दिसंबर तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवाएं
9:09 PM, 22 Dec

कांग्रेस बोली- बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजे सरकार, नागरिकता पर भी रुख करे साफ।
8:25 PM, 22 Dec

राहुल गांधी का ट्वीट कर कहा- भारतीय छात्र मोदी और शाह को भारत बांटने नहीं देंगे
7:45 PM, 22 Dec

यूपी पुलिस ने बताया- CAA के विरोध के दौरान हिंसा से जुड़े मामलों में 164 केस दर्ज किए गए, 879 लोग गिरफ्तार, 5,312 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया। कुल 288 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर 76 केस दर्ज, राज्य में 108 लोग गिरफ्तार।
7:18 PM, 22 Dec

बेंगलुरुः नागरिकता कानून के विरोध में छात्रों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं आदि ने किया प्रदर्शन। टाउन हॉल के पास जुटे थे प्रदर्शनकारी।
7:16 PM, 22 Dec

कर्नाटक के बेंगलुरु में 35 मुस्लिम संगठन सोमवार को एकजुट होकर करेंगे विरोध प्रदर्शन
7:15 PM, 22 Dec

CAA: उत्तर प्रदेश में हिंसा फैलाने के आरोप में अब तक 875 लोग किए गए गिरफ्तार
6:51 PM, 22 Dec

प्रियंका गांधी ने कहा- गरीबों के खिलाफ है नागरिकता संशोधन कानून
6:44 PM, 22 Dec

प्रियंका गांधी बोलीं- भारतीयता का जो सबूत है, उसको मांगने की इजाजत नहीं है किसी को।
6:27 PM, 22 Dec

प्रियंका गांधी बिजनौर के अनस के परिवार से मिलीं। नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान अनस की 20 दिसंबर को हो गई थी मौत।
6:07 PM, 22 Dec

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग देशे का नेतृत्व करने को आगे आए हैं उन्हें बेसिक चीजों की जानकारी नहीं हैः जेपी नड्डा
6:06 PM, 22 Dec

नागरिकता कानून के प्रावधानों पर 10 लाइन बोलकर दिखाएं राहुल गांधी: जेपी नड्डा
5:33 PM, 22 Dec

बेंगलुरु

नागरिकता कानून के समर्थन में प्रदर्शन से लौट रहे शख्स पर धारदार हथियारों से हमला। डीसीपी वेस्ट वी. रमेश का कहना है कि पीड़ित का नाम वरुण है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
5:17 PM, 22 Dec

UPSSSC ने जूनियर असिस्टेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर की 24 दिसंबर और 26 दिसंबर को होने वाली परीक्षा टाली गई। अब होगी 4 जनवरी और 10 जनवरी को होगी परीक्षा।
5:04 PM, 22 Dec

प्रियंका गांधी ने सुलेमान के परिजनों से की मुलाकात, CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई थी मौत।
5:04 PM, 22 Dec

देश में भय, असुरक्षा और अनिश्चितता का माहौल है। सरकार ही प्राथमिक रूप से इसके लिए जिम्मेदार है: कांग्रेस नेता आनंद शर्मा
5:03 PM, 22 Dec

एनआरसी पर पीएम के बयान पर बोले कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, 'विपक्ष मुद्दे को ऐसे ही नहीं उठा रहा है, इसका संदर्भ है।
4:08 PM, 22 Dec

ना ही एनआरसी ना ही नागरिकता कानून यहां लागू किया जाएगाः राजस्थान सीएम अशोक गहलोत
3:43 PM, 22 Dec

गाजियाबाद के लोनी में उपद्रवियों की तस्वीरों वाले पोस्टर बीच चौराहों पर लगाए गए हैं। लोगों से उनकी पहचान की अपील की गई है।
3:06 PM, 22 Dec

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेता लखनऊ का दौरा करना चाहते हैं. हम उन्हें इसके लिए अनुमति नहीं देंगे क्योंकि इलाके में धारा 144 लागू है और यहां माहौल और अधिक तनावपूर्ण बन सकता है।
3:06 PM, 22 Dec

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने कहा कि अब तक 879 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
1:29 PM, 22 Dec

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन फरीदाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का मार्च, तो कानपुर में सुरक्षा कड़ी।
12:52 PM, 22 Dec

बीजेपी जानबूझकर नफरत फैला रही है, लोगों को डरा रही है। वे वास्तविक मुद्दों के मोर्चे पर विफल रहे हैं: अखिलेश यादव
12:51 PM, 22 Dec

जहां तक दंगों का सवाल है, दंगे भड़काने वाले लोग ही सरकार में बैठे हैं: अखिलेश यादव
12:46 PM, 22 Dec

बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने कहा- सीएए, एनआरसी भारत के 'आंतरिक मुद्दे' हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि 'अनिश्चितता' पड़ोसियों को प्रभावित कर सकती है।
12:35 PM, 22 Dec

वोटबैंक राजनीति के लिए विपक्षी पार्टियां मुसलमानों को भड़का रही हैं, उनसे कह रही हैं कि इस्लाम खतरे में है: नितिन गडकरी
12:28 PM, 22 Dec

नागपुर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- यह कानून किसी को नुकसान पहुंचाने वाला नहीं है।
12:27 PM, 22 Dec

जिला प्रशासन द्वारा मंगलुरु में आज शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील, हालांकि धारा 144 लागू रहेगी।
READ MORE

Comments
English summary
Protest across the country against citizenship amendment act, here is live updates.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X