क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Mann Ki Baat: जो देश फिट है वो हमेशा हिट रहेगा-PM मोदी

Google Oneindia News

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 62वें संस्करण को संबोधित किया, इस दौरान देश की आधी आबादी की प्रतिभा को सलाम किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में हुनर हाट, अंतरिक्ष और कॉप कन्वेंशन का भी जिक्र किया, उन्होंने ने कहा कि हुनर हाट में भाग लेने वाले कारीगरों में पचास प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं।

Mann Ki Baat Live:  थोड़ी देर में  मन की बात की बात करेंगे PM मोदी

Recommended Video

    Mann Ki Baat के जरिए PM Modi ने देश को किया संबोधित, सुनिए इस बार क्या बोले | वनइंडिया हिंदी

    यह पढ़ें: कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से की मुलाकात, कश्मीर पर हुई चर्चा, तस्वीरें वायरलयह पढ़ें: कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से की मुलाकात, कश्मीर पर हुई चर्चा, तस्वीरें वायरल

    पढ़ें लाइव अपडेट्स

    Newest First Oldest First
    11:34 AM, 23 Feb

    महाशिवरात्रि का पर्व देश में मनाया गया। भोल बाबा की कृपा आप पर बनी रहे। आपकी मनोकामना शिवजी पूरी करेंः पीएम मोदी
    11:33 AM, 23 Feb

    मुरादाबाद के हमीरपुर के रहने वाले सलमान जन्म से ही दिव्यांग हैं, उन्होंने हार नहीं मानी और गांव में ही चप्पल और डिटर्जेंट बनाने का काम शुरू किया। उनके साथ कई अन्य दिव्यांग जुड़े। मैं इन सबके हौसले और उद्यमशीलता को सलाम करता हूंः पीएम मोदी
    11:26 AM, 23 Feb

    इन महिलाओं ने सरकार के सहयोग से शहतूत उत्पादन समूह बनाए। फिर रेशम के धागे बनाए और इन धागों से उन्होंने खुद ही साड़ी बनवाकर बेचना शुरू किया। अब ये साड़िया हजारों में बिक रही हैंः पीएम मोदी
    11:26 AM, 23 Feb

    पीएम मोदी ने कहा कि पूर्णिया की महिलाओं ने शहतूत के पेड़ पर रेशम के कीड़ों से कोकुन तैयार करती थीं, जिसका उन्हें मामूली दाम मिलता था। उसे खरीदकर उससे रेशम के धागे बनाने वाले लोगों को अच्छी कीमत मिलती थी। बाद में इन महिलाओं ने नई शुरुआत की।
    11:26 AM, 23 Feb

    केरल की कोल्लम में रहने वाली भागीरथा अम्मा ने अपना हौसला नहीं खोया, लेवल फोर की परीक्षा में 75% अंक प्राप्त किए। गणित में उन्हें 100 अंक मिले हैं। अम्मा अब और आगे पढ़ना चाहती हैं। भागीरथी अम्मा को प्रणाम करना चाहता हूं: मन की बात में पीएम मोदी
    11:26 AM, 23 Feb

    पीएम मोदी ने कहा कि 105 वर्षीय भागीरथा अम्मा की कहानी अदभुत है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए भीतर का विद्यार्थी कभी मरना नहीं चाहिए। अम्मा यही प्रेरणा देती है।
    11:25 AM, 23 Feb

    माउंट एकोनगोवा दक्षिण अमेरिका में सबसे ऊंची चोटी है, काम्या ने सबसे पहले वहां हमारा तिरंगा फहराया है, काम्या की उपलब्धि लोगों को फिट रहने के लिए भी प्रेरित करती है। जो फिट होगा, वही हिट होगा। काम्या को उपलब्धि के लिए शुभकामनाएंः पीएम मोदी
    11:24 AM, 23 Feb

    पीएम मोदी ने कहा कि काम्या कार्तिकेयन की उपबल्धि की चर्चा जरूर करूंगा। माउंट एकोनगोवा को फतह करने वाली काम्या को बधाई।
    11:24 AM, 23 Feb

    लेह के एयरपोर्ट से जब AN-32 विमान ने उड़ान भरी तो एक नया इतिहास बन गया। इस उड़ान में 10 फीसदी इंडियन बायो जेट फ्यूल का मिश्रण किया गया।
    11:23 AM, 23 Feb

    यह विमान बॉयो फ्यूल से उड़ान भरने वाला विमान था। बॉयो फ्यूल से कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है। इस बड़े काम में जुटे सभी लोगों को बधाई देता हूं: मन की बात में पीएम मोदी
    11:23 AM, 23 Feb

    पीएम मोदी ने कहा कि लद्दाख से AN-32 विमान ने उड़ान भरी। यह एक इतिहास बनाने जैसा था। यह एयरपोर्ट दुनिया में सबसे ऊंचाई पर स्थित एयरपोर्ट है।
    11:19 AM, 23 Feb

    यह कार्यक्रम हमारे जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान के विजन के अनुरूप हैः पीएम मोदी
    11:19 AM, 23 Feb

    पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं को विज्ञान से जोड़ने के लिए 'युविका' कार्यक्रम को इसरो ने लॉन्च किया। युविका का मतलब है युवा विज्ञानी कार्यक्रम।
    11:18 AM, 23 Feb

    बॉयो फ्यूल से कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है। इस बड़े काम में जुटे सभी लोगों को बधाई देता हूं: मन की बात में पीएम मोदी
    11:18 AM, 23 Feb

    युविका, युवा विज्ञानी कार्यक्रम इसरो का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में युवा छुट्टियों के दिनों में स्पेस साइंस, और स्पेस कार्यक्रम के बारे में सीखते हैं: पीएम मोदी
    11:18 AM, 23 Feb

    कई स्कूल अपने विद्यार्थियों को रॉकेट लॉन्चिंग दिखाने के लिए ले जा रहा हैं। स्कूल के प्रिंसिपल से आग्रह करता हूं कि वे छात्रों को ले जाएं: पीएम मोदी
    11:18 AM, 23 Feb

    श्रीहरिकोटा से होने वाली रॉकेट लॉन्चिंग को सामने बैठकर देख सकते हैं। विजिटर गैलरी बनाई गई है। 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है: पीएम मोदी
    11:18 AM, 23 Feb

    देश की विविधता गर्व से भर देती है: पीएम मोदी
    11:11 AM, 23 Feb

    हम जो जानते हैं, वह महज एक मुट्ठी भर रेत है, वह अपने आपमें पूरे ब्रह्मांड के समान है। इस देश के लिए भी ऐसा ही है, जितना जाने उतना ही कम है: मन की बात में पीएम मोदी
    11:11 AM, 23 Feb

    मेघालय एक दुर्लभ प्रजाति का घर है। यह भारत की जैव विविधता को एक नया आयाम देने वाला है। हमारे पास बहुत सारे अजूबे हैं, जिसका पता लगाना जरूरी है: पीएम मोदी
    11:11 AM, 23 Feb

    हुनर हाट कला के प्रदर्शन के लिए एक मंच तो है ही, लोगों को रोजगार को भी बढ़ावा दे रहा है। सबको हुनर हाट जरूर जाना चाहिए: पीएम मोदी
    11:11 AM, 23 Feb

    बिहार के स्वादिष्ट लिट्ठी, चोखे का आनंद लिया। भरपूर आनंद लिया: मन की बात में पीएम मोदी
    11:11 AM, 23 Feb

    हुनर हाट के पीछे शिल्पकारों की साधना, लगन और हुनर के प्रति प्रेम की कहानियां हैं: पीएम मोदी
    11:06 AM, 23 Feb

    PM मोदी कर रहे हैं 'मन की बात'।
    10:55 AM, 23 Feb

    माना जा रहा है कि पीएम मोदी आज कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के आगामी भारत दौरे को लेकर बात कर सकते हैं।
    10:54 AM, 23 Feb

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 62वीं बार मन की बात करेंगे। पीएम सुबह 11 बजे रेडियो के जरिए देश से बात करेंगे।

    Comments
    English summary
    Prime Minister Narendra Modi to address the nation through his 62nd 'Mann Ki Baat' programme at 11 am today. here is live updates.
    देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
    For Daily Alerts
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X