क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

प्रयागराज से PM मोदी का प्रहार- जजों को धमकाती रही है कांग्रेस

Google Oneindia News

लखनऊ। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर आज पहले रायबरेली पहुंचे, जहां उन्होंने मॉडर्न कोच फैक्ट्री का निरीक्षण किया, प्रधानमंत्री ने यहां पर 1100 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम मोदी प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने अंदावा में एक रैली को संबोधित किया, इस दौरान वे कांग्रेस पर खूब बरसे। इससे पहले पीएम मोदी ने यहां पर कुंभ कमांड और कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाइक संगम तट पर गंगा घाट पर पूजा भी की।

 Live: पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पीएम ने संगम तट पर की पूजा

पढ़ें live अपडेट्स

Newest First Oldest First
5:22 PM, 16 Dec

जजों को डराने धमकाने की ये कोशिश उनकी पुरानी सोच का हिस्सा रही है: पीएम मोदी
5:22 PM, 16 Dec

हाल में ही हमने देखा कि कैसे उन्होंने न्याय-पालिका के सर्वोच्च न्यायमूर्ति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की कोशिश की: पीएम मोदी
5:22 PM, 16 Dec

कांग्रेस के नेताओं की यह प्रवृत्ति रही है। इस प्रवृत्ति में देश की संवैधानिक संस्थाओं को पार्टी के आगे हाथ बांधे खड़ा रहने पर मजबूर किया जाता है: पीएम मोदी
5:21 PM, 16 Dec

कांग्रेस के नेताओं की यह प्रवृत्ति रही है। इस प्रवृत्ति में देश की संवैधानिक संस्थाओं को पार्टी के आगे हाथ बांधे खड़ा रहने पर मजबूर किया जाता है: पीएम मोदी
5:21 PM, 16 Dec

कांग्रेस के नेताओं की यह प्रवृत्ति रही है। इस प्रवृत्ति में देश की संवैधानिक संस्थाओं को पार्टी के आगे हाथ बांधे खड़ा रहने पर मजबूर किया जाता है: पीएम मोदी
5:00 PM, 16 Dec

कांग्रेस के नेताओं की यह प्रवृत्ति रही है। इस प्रवृत्ति में देश की संवैधानिक संस्थाओं को पार्टी के आगे हाथ बांधे खड़ा रहने पर मजबूर किया जाता है। जो झुकता नहीं उसे तोड़ने की कोशिश की जाती है। ये उनकी राजशाही सोच है जो उन्हें निष्पक्ष संस्थाओं को बर्बाद करने को उकसाती रहती है: पीएम मोदी
4:59 PM, 16 Dec

देश पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली पार्टी ने हमेशा ही खुद को हर कानून, न्याय-पालिका, संस्था और यहां तक कि देश से भी ऊपर माना है: पीएम मोदी
4:58 PM, 16 Dec

देश की हर उस संस्था को इस पार्टी ने बर्बाद कर दिया जो उसकी मर्जी से नहीं चली, उसके इशारों पर काम करने, झुकने को तैयार नहीं हुई: पीएम मोदी
4:49 PM, 16 Dec

यूपी के लोग वो दिन याद करें जब इस पार्टी की सर्वोच्च नेता द्वारा यहां जनमत को अपमानित करने काम किया गया था? क्या ये लोकतंत्र का अपमान नहीं था?: प्रयागराज में पीएम मोदी
4:48 PM, 16 Dec

देश पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली पार्टी ने हमेशा ही खुद को हर कानून, न्याय-पालिका, संस्था और यहां तक कि देश से भी ऊपर माना है। देश की हर उस संस्था को इस पार्टी ने बर्बाद कर दिया जो उसकी मर्जी से नहीं चली, उसके इशारों पर काम करने, झुकने को तैयार नहीं हुई: पीएम मोदी
4:48 PM, 16 Dec

इस बार सभी श्रद्धालु अक्षयवट के दर्शन कर सकेंगे, कई पीढ़ियों से ये अक्षयवट किले में बंद था। इस बार यहां आने वाला हर श्रद्धालु स्नान करने के बाद अक्षयवट के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त कर सकेगा: पीएम मोदी
4:48 PM, 16 Dec

प्रयागराज में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी। कहा- 'प्रयाग आने से मिलती है ऊर्जा।'
3:12 PM, 16 Dec

प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साथ पीएम मोदी ने किया गंगा पूजन। इस दौरान गंगा आरती भी की गई।
3:11 PM, 16 Dec

कुंभ में कल्पवासियों के लिए होगी राशन की व्यवस्था, दो महीने के लिए बनेंगे डेढ़ लाख अस्थाई कार्ड, श्रद्धालुओं को 17 रुपये किलो मिलेगी चीनी, 1 यूनिट पर मिलेगा 3 किलो आटा और 2 किलो चावल।
2:35 PM, 16 Dec

संगम तट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के गवर्नर राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गंगा पूजन।
2:13 PM, 16 Dec

प्रयागराज: पीएम मोदी ने कुंभ मेले के कमांड और कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया।
1:12 PM, 16 Dec

पीएम मोदी ने कहा, 'कुछ लोग झूठे आरोप लगा रहे हैं। उनका (कांग्रेस) हाल वैसा ही है जैसा रामचरितमानस में भगवान राम कहते हैं कि झुठई लेना, झुठई देना, झुठई भोजन, झूठ चबैना।'
1:04 PM, 16 Dec

हमारा एक ही मंत्र है, सबका साथ, सबका विकास। इसको सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात हम लगे हुए हैं-पीएम मोदी
1:03 PM, 16 Dec

रायबरेली में भी 8 लाख लोगों के बैंक खाते खोले गए हैं-पीएम मोदी
12:46 PM, 16 Dec

कांग्रेस की सरकार में किसान बीमा के लिए 15% प्रीमियम लिया जाता था, हमारी सरकार ने फसल बीमा योजना के तहत 1 से 5% प्रीमियम लिया गया, 8000 करोड़ लेकर 33000 करोड़ रुपए फसल खराब होने पर उन्हें दिए गए: PM मोदी
12:46 PM, 16 Dec

कर्नाटक में कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी का वादा किया था। सिर्फ 10 दिन की बात कही गई थी लेकिन आज 6 महीने बाद सच्चाई कुछ और है: PM मोदी
12:46 PM, 16 Dec

सिर्फ इस फैसले से देश के किसानों को 60 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा मिलना तय हुआ है: PM मोदी
12:41 PM, 16 Dec

कांग्रेस ने स्वामिनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू क्यों नहीं किया: PM मोदी
12:40 PM, 16 Dec

70 साल में पहली बार किसी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के बारे में सोचा है तो वह हमारी सरकार ने: PM मोदी
12:40 PM, 16 Dec

वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा हमारी सरकार ने पूरा किया, 11,000 करोड़ रुपए का एरियर पूर्व सैनिकों को मिल चुका है: PM मोदी
12:36 PM, 16 Dec

जिस पार्टी के लोग अपने सेना से ज्यादा दुश्मनों के दावों पर भरोसा करते हैं, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है: सर्जिकल स्ट्राइक पर PM मोदी
12:35 PM, 16 Dec

हमारी सरकार ने 85 तेजस विमान बनाने की स्वीकृति दी गई, इसके लिए HAL की क्षमता बढ़ाने को 1400 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई: PM मोदी
12:35 PM, 16 Dec

अगर 2014 में कांग्रेस सरकार बनती तो तेजस विमान डिब्बे में डाल दिया जाता : PM मोदी
12:35 PM, 16 Dec

हमारी सरकार बनने के बाद 2016 में हमने 50,000 बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदकर दे दिए, इस साल अप्रैल में 1,86,000 जैकेट का ऑर्डर दिया है, जो भारत की ही एक कंपनी बना रही है: PM मोदी
12:35 PM, 16 Dec

साल 2009 मेंभारतीय सेना ने 1,86,000 बुलेटप्रूफ जैकेट मांगे, 2014 तक पांच साल बाद भी जैकेट नहीं खरीदी गई: PM मोदी
READ MORE

Comments
English summary
PM Narendra Modi is set to visit Rae Bareli on Sunday, his first trip to the traditional seat of the Gandhi family. He will also visit Prayagraj to review preparations for the Kumbh Mela to be held in the city next year.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X