क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मन की बात: एस्ट्रोनोमी के क्षेत्र में भारत काफी आगे: PM मोदी

Google Oneindia News

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेडियो पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए जनता को संबोधित किया,बता दें कि पीएम मोदी के इस रेडियो कार्यक्रम का यह 60वां एपिसोड था, यह कार्यक्रम हर रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होता है।

आज मन की बात के जरिए जनता से बात करेंगे PM मोदी

यह पढ़ें: प्रियंका गांधी के आरोपों को भाजपा ने बताया झूठा, कहा-सब 'नौटंकी' हैयह पढ़ें: प्रियंका गांधी के आरोपों को भाजपा ने बताया झूठा, कहा-सब 'नौटंकी' है

Recommended Video

    Mann ki Baat में PM Narendra Modi ने देशवासियों से की अपील, 2022 का दिया Target|वनइंडिया हिंदी

    पढ़ें खास बातें

    Newest First Oldest First
    11:38 AM, 29 Dec

    आइए चल पड़ें, बहुत कुछ करना है देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है,नमस्कार: पीएम मोदी
    11:37 AM, 29 Dec

    पोंगल के मौके पर संत तिरुवल्लुवर की जयंती मनाई जाती है। 2019 की यह आखिरी मन की बात है। 2020 में हम फिर मिलेंगे। नया उमंग, नया उत्साह।
    11:37 AM, 29 Dec

    जनवरी मे अनेक त्योहार मनाए जाएंगे। ये त्योहार किसानों से जुड़े हैं और भारत की विविधता की याद दिलाते हैं: पीएम मोदी
    11:36 AM, 29 Dec

    इसके लिए सभी सांसद बधाई के अधिकारी हैं। सांसदों ने 60 साल के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं : पीएम मोदी
    11:35 AM, 29 Dec

    पिछले 6 महीने में 17वीं लोकसभा के दोनों सदनों के सदस्य बहुत प्रॉडक्टिव रहे हैं: पीएम मोदी
    11:29 AM, 29 Dec

    पीएम मोदी ने कहा कि कई लोग स्टार गेजिंग करते हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिल सकता है।
    11:28 AM, 29 Dec

    लद्दाख में भी पावरफुल टेलिस्कोप है। 2015 में बेल्जियम के प्राइम मिनिस्टर और मैंने नैनीताल में टेलिस्कोप का उद्घाटन किया जो एशिया में सबसे बड़ा है। इसरो एक आदित्य नाम का सैटलाइट भी लॉन्च करने वाला हैः पीएम मोदी
    11:28 AM, 29 Dec

    हमारे पास पुणे के निकट विशालकाय टेलिस्कोप है: पीएम मोदी
    11:28 AM, 29 Dec

    महान वैज्ञानिक आर्यभट्ट के बारे में कौन नहीं जानता। उन्होंने दार्शनिक और गणितीय दोनों तरीकों से बहुत सारी जानकारी दी। भास्कर जैसे उनके शिष्यों ने इसे आगे बढ़ायाः पीएम मोदी
    11:28 AM, 29 Dec

    पीएम मोदी ने कहा कि भारत में खगोल विज्ञान का गौरवशाली इतिहास रहा है। आपको पता होगा कि भारत के अलग-अलग स्थानों में जंतर-मंतर हैं।
    11:28 AM, 29 Dec

    पीएम मोदी ने कहा कि मुझे एक्सपर्ट से संवाद करने का मौका भी मिला। मुझे बताया गया कि चंद्रमा पृथ्वी से काफी दूर होता है और सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता है इसलिए एक अंगूठी के आकार का दृश्य देखने को मिलता है।
    11:27 AM, 29 Dec

    पीएम मोदी ने कहा कि युवा साथियों की तरह मैं भी सूर्य ग्रहण देखने के लिए उत्सुक था लेकिन अफसोस यह रहा कि दिल्ली के आसमान में बादल थे और वह आनंद नहीं ले पाया। हालांकि टीवी पर सुंदर तस्वीरें देखने को मिलीं।
    11:23 AM, 29 Dec

    PM मोदी ने सूर्य ग्रहण का जिक्र करते हुए बताया कि एक युवा ने कमेंट किया कि क्या युवाओं को ऐस्ट्रोनॉमी से संबंधित जानकारी दी जा सकती हैः पीएम मोदी
    11:21 AM, 29 Dec

    जम्मू-कश्मीर में हिमायत कार्यक्रम लोगों को नौकरी दिलाने का काम कर रहा है। इसने जम्मू-कश्मीर के लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया हैः पीएम मोदी
    11:19 AM, 29 Dec

    हिमायत प्रोग्राम से लोगों की जिंदगी बदल रही है। ग्रामीण इलाके में यह लोगों को आत्मनिर्भर बना रहा हैः पीएम मोदी
    11:19 AM, 29 Dec

    2022 तक यह काम करें। यह काम सरकारी नहीं होना चाहिए। इसके लिए युवा आगे आएं और लोगों को प्रेरित करेंः पीएम मोदी
    11:18 AM, 29 Dec

    पीएम मोदी ने कहा कि क्या हम संकल्प ले सकते हैं कि कम से कम दो तीन साल हम स्थानी सामान खरीदने का आग्रह करें।
    11:18 AM, 29 Dec

    हम आज आजाद जिंदगी जी रहे हैं। देश के लिए जीवन खपाने वाले अनगिनत लोगों ने बलिदान दिया और आजाद भारत के सपनों को लेकर जिएः पीएम मोदी
    11:18 AM, 29 Dec

    पीएम मोदी ने कहा कि गांधी जी ने आत्मनिर्भर बनने के लिए यही रास्ता दिखाया था। जिस आजाद भारत में हम सांस ले रहे हैं, इसके लिए बहुत सारे लोगों ने बलिदान दिया है।
    11:17 AM, 29 Dec

    लोकल प्रॉडक्ट को हमें अपनी शान से जोड़ना चाहिए और साथी देशवासियों के लिए समृद्धि लाने की कोशिश करनी चाहिएः पीएम मोदी
    11:17 AM, 29 Dec

    फूलपुर की महिलाओं ने मिलकर काम करने का संकल्प किया। वे चप्पलें बनाती हैं और लोग इन चप्पलों को बहुत पसंद कर रहे हैं: पीएम मोदी
    11:17 AM, 29 Dec

    उत्तर प्रदेश में कुछ महिलाओं ने पूरे इलाके को प्रेरणा दी। उन्होंने साबित किया कि अगर एकजुटता के साथ काम किया जाये तो सबकी मदद हो सकती है: पीएम मोदी
    11:12 AM, 29 Dec

    यहां भैरवगंज हेल्थ सेंटर में लोग हेल्थ चेकअप कराने आए। यह कार्यक्रम सरकार का नहीं था बल्कि यह एक स्कूल के पुराने छात्रों द्वारा उठाया गया कदम था। इसका नाम संकल्ब 85 था। 1985 बैच के विद्यार्थियों ने एल्युमनाई मीट रखी और कुछ करने का विचार कियाः पीएम मोदी
    11:12 AM, 29 Dec

    बिहार के पश्चिमी चंपारण कि एक कहनी मैं बताए बिना रह नहीं सकता हूं: पीएम मोदी
    11:11 AM, 29 Dec

    हम अलग-अलग जगह पढ़ते हैं लेकिन पढ़ाई पूरी होने के बाद एल्युमिनाई मीट बड़ा रोचक कार्यक्रम होता है। कभी-कभी ऐसी मीटिंग आकर्षण का कारण बन जाती है। यह पुराने दोस्तों से मिलने के लिए तो होता ही है और अगर इसके साथ कोई संकल्प हो तो उसमें कई रंग भर जाते हैंः पीएम नरेंद्र मोदी
    11:11 AM, 29 Dec

    कन्याकुमारी विश्व के लिए तीर्थ क्षेत्र बना हुआ है। स्वामी जी के स्मारक ने हर आयु के लोगों को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित किया है: पीएम मोदी
    11:11 AM, 29 Dec

    विवेकानंद जी के अनुसार युवा वह है जो ऊर्जा से भरा है और बदलाव की ताकत रखता है: पीएम मोदी
    11:10 AM, 29 Dec

    स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि हमारा विश्वास युवा पीढ़ी में है। उन्होंने कहा, युवावस्था की कीमत को न तो आंका जा सकता है और न ही उसका वर्णन किया जा सकता है। यह सबसे मूल्यवान कालखंड हैः पीएम मोदी
    11:10 AM, 29 Dec

    हमारे देश के युवाओं को अराजकता के प्रति नफरत है, वे भेदभाव को पसंद नहीं करतेः पीएम मोदी
    11:10 AM, 29 Dec

    यह सोशल मीडिया का युग है,लोग सिस्टम को फॉलो भी करते हैं और अगर सिस्टम सही काम न करे तो बेचैन भी होते हैं और सवाल भी करते हैं :पीएम मोदी
    READ MORE

    Comments
    English summary
    PM Narendra Modi will address the nation through his Mann Ki Baat programme, today. here is live updates.
    देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
    For Daily Alerts
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X