क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

शांति भंग करने वालों को हम अब मुंहतोड़ जवाब देंगे: मन की बात में PM मोदी

Google Oneindia News

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए। यह मन की बात का 48वां संस्करण था। पीएम मोदी ने 2 वर्ष पहले भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करते हुए सेना के जवानों को सलाम किया। पीएम ने कहा कि पाक पर किए सार्जिकल स्ट्राइक के 2 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों ने 29 सितंबर को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया, हमारे अब यह तय हो चुका है कि हमारे सैनिक उन सबको मुंहतोड़ जवाब देंगे जो हमारे राष्ट्र में शांति और उन्नति के माहौल को नष्ट करने का प्रयास करेंगे।

 Live: पीएम मोदी कर रहे हैं देश से मन की बात

पढ़ें लाइव अपडेट्स

Newest First Oldest First
11:31 AM, 30 Sep

लाल बहादुर शास्त्रीजी अनोखा गुण था, वह बाहर से बेहद विनम्र और अंदर से बेहद मजबूत थेः पीएम मोदी
11:31 AM, 30 Sep

दो दिन बाद हम बापू के साथ लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती मनाएंगेः पीएम मोदी
11:31 AM, 30 Sep

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि मानव अधिकार हमारे लिए कोई परायी अवधारणा नहीं है: PM मोदी
11:31 AM, 30 Sep

शोषित, पीड़ित और वंचित जनों की स्वतंत्रता, शांति और उन्हें न्याय सुनिश्चित कराने के लिए, ये विशेष रूप से अनिवार्य है: PM
11:31 AM, 30 Sep

जब न्याय की चर्चा होती है, तो मानव अधिकार का भाव उसमें पूरी तरह से समाहित रहता है: PM
11:31 AM, 30 Sep

जब न्याय की चर्चा होती है, तो मानव अधिकार का भाव उसमें पूरी तरह से समाहित रहता है: PM
11:25 AM, 30 Sep

शोषित, पीड़ित और वंचित जनों की स्वतंत्रता, शांति और उन्हें न्याय सुनिश्चित कराने के लिए, ये विशेष रूप से अनिवार्य है: PM
11:25 AM, 30 Sep

जब न्याय की चर्चा होती है, तो मानव अधिकार का भाव उसमें पूरी तरह से समाहित रहता है : PM मोदी
11:25 AM, 30 Sep

इस बार भारत इतिहास में दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता सम्मेलन आयोजित कर रहा है, 'महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन': PM मोदी
11:25 AM, 30 Sep

स्वच्छ भारत अभियान के तहत आपके घर में शौचालय बना और उससे अब आपको सुविधा हो रही है हम सब के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है: PM मोदी
11:20 AM, 30 Sep

देश में स्त्री और पुरुष की समानता सुनिश्चित करने में एयर फोर्स ने मिसाल कायम किया है और अपने प्रत्येक विभाग के द्वार देश की बेटियों के लिए खोल दिए हैं: पीएम मोदी
11:19 AM, 30 Sep

प्रत्येक भारतीय चाहे वो किसी भी क्षेत्र, जाति, धर्म, पंथ या भाषा का क्यों न हो- हमारे सैनिकों के प्रति अपनी खुशी अभिव्यक्त करने और समर्थन दिखाने के लिए हमेशा तत्पर रहता है: पीएम
11:19 AM, 30 Sep

देश के लिए अपनी सेवा देने वाले सभी एयर वारियर्स और उनके परिवारों का मैं अपने दिल की गहराई से अभिनंदन करता हूं: पीएम मोदी
11:16 AM, 30 Sep

अब से 2 साल के लिए हम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को देखते हुए विश्वभर में अनेक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे: पीएम मोदी
11:16 AM, 30 Sep

मैंने अभिलाष से टेलीफोन पर बात की। इतने संकट से बाहर आने के बाद भी उनका जो ज़ज्बा था, हौसला था वो देश की युवा-पीढ़ी को ज़रूर प्रेरणा देगी: पीएम मोदी
11:15 AM, 30 Sep

पराक्रमपर्व पर देश में अलग-अलग स्थानों पर हमारे सशस्त्र बलों ने प्रदर्शनियां लगाईं: पीएम मोदी
11:08 AM, 30 Sep

कल भारत के सवा-सौ करोड़ देशवासियों ने 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए पराक्रमपर्व मनाया, जब हमारे सैनिकों ने हमारे राष्ट्र पर आतंकवाद की आड़ में प्रॉक्सी वॉर की धृष्टता करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था: पीएम मोदी
11:07 AM, 30 Sep

प्रत्येक भारतीय चाहे वो किसी भी क्षेत्र,जाति, धर्म, का क्यों न हो, हमारे सैनिकों के प्रति अपनी खुशी और समर्थन अभिव्यक्त करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।
11:07 AM, 30 Sep

प्रधानमंत्री ने मन की बात की शुरुआत करते हुए कहा कि हर भारतीय को हमारे सशस्त्र बलों पर,सेना के जवानों पर गर्व है।

Comments
English summary
Prime Minister Narendra Modi is set to address the nation through monthly radio show 'Mann ki Baat'. The programme will be broadcast on All India Radio (AIR), Doordarshan and also on the NaMo App at 11 am.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X