बड़ी खबरें: बनिया हूं मैं, धंधा अच्छे से समझता हूं: केजरीवाल
दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्षिप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।
प्रस्तुत हैं 29 दिसंबर की खबरें

11:00 बजे। गुवाहाटी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके आए। भूकंप का सेंटर दरं जिला रहा, लेकिन जान-माल का कई नुकसान नहीं हुआ।
10:30 बजे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बनिया हूं , धंधा अच्छे से समझता हूं, लोग पूछते हैं 250 करोड़ की सब्सिडी क्यों दी।
9:50 बजे।कल नहीं होगी आतंकी लखवी की रिहाई। पाकिस्तान ने लखवी की रिहाई का नोटिफिकेशन रद्द कर दिया है।
9:40 बजे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह को ट्विटर पर धमकी मिली। अब्दुल नामक के शख्स ने यह ट्वीट लिखा है और ट्वीट कर दूसरा धमाका करने की दी धमकी। उनसे बैंगलोर धमाके के पीछे भी अपना हाथ बताया।
9:25 बजे।पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया है कि अब पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के ग्रैंड अलाइंस के बारे में बात हो रही है। उन्होंने कहा कि ये बीजेपी की रातों की नींद उडाने की एक और कोशिश है।
8:30 बजे।आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जमीन अधिग्रहण बिल को लेकर हड़बड़ी की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा है कि कुछ अध्यादेश अधिग्रहण के खिलाफ है।
8:05 बजे। आम आदमी नेता मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर लोगों की भावनाओं के साथ खेलने का आरोप लगाया है।
7:40 बजे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप सिर्फ प्रोजेक्ट इंवेस्टमेंट में ही नहीं बल्कि डिसीजन मेकिंग में भी हो सकती है।
7:10 बजे। वेब आधारित टैक्सी सेवाओं के लिए दिल्ली सरकार ने अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक टैक्सी सेवा का रजिस्टर्ड दफ्तर होना जरूरी होगा।
6:45 बजे।वृंदा स्वरुप न्यू स्कूल एजुकेशन सेक्रेटरी होंगी। 31 दिसंबर को आर भट्टाचार्य के रिटायर होने के बाद वो कार्यभार संभालेंगी।
6:20 बजे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के हर राज्य में एक स्मार्ट पुलिस थाना होगा। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने की थी स्मार्ट पुलिस थाने बनाने की बात।
5: 18 मिनट। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गैंगरेप पीड़िता निर्भया के पिता से मिलने की बात को स्वीकार कर ली है। पिता से मुलाकात को लेकर निर्भया के पिता ने कहा कि वो उनसे अपने मन की बात कहेंगे।
4:55 बजे। श्रीलंका में राष्ट्रपति राजपक्षे के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं सलमान खान।
4:02 बजे। लखवी को हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब किया।
3: 40 बजे। ओलम्पिक में रजत पदक जीत चुके पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश मुक्केबाज आमिर खान ने पाकिस्तान में एक मुक्केबाजी अकादमी शुरू करने की घोषणा की।
2:54 बजे। आस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 261 रन बनाकर 326 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। अब आस्ट्रेलिया ऐसी स्थिति में पहुंच गया है कि जहां से उसकी हार नहीं होगी।
2: 47 बजे। पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड, अमृतसर पर में पारा शून्य तक पहुंचा
1: 46 बजे। काठमांडूः जेट एयरवेज की फ्लाइट में आग लगी।
1.40 बजे। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार किसी भी जबरन धर्मातरण को बर्दास्त नहीं करेगी।
12: 49 बजे। अहमदाबाद में पीके को लेकर सिनेमा घरों में तोड़-फोड़, तोड़-फोड़ करने वालों में विहिप के कार्यकर्ता हैं जो फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का विरोध कर रहे हैं।
12: 28 बजे। बेंगलुरू बम धमाके में धमाके में अमेनियम नाइट्रेट केमिकल का प्रयोग: राजनाथ सिंह
12:25 बजे। अगर जरुरत पड़ी तो बेंगलुरू बम धमाके की जांच एनआईए को सौपी जाएगी:गृहमंत्री
12: 15 बजे। बेंगलुरु में CCTV कैमरे जल्द लगाए जाए: गृहमंत्री
12:10 बजे। कर्नाटक सीएम ने बेंगलुरू धमाके में मारी गयी भवानी के परिजनों को पांच लाख मुआवजे देने का ऐलान किया।
12:00 बजे। बेंगलुरू ब्लास्ट के बाद कर्नाटक सीएम ने बुलाई बैठक।
11:00 बजे। बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को आस्ट्रेलिया ने चायकाल तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 174 रन बनाकर कुल 239 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
10:58 बजे। रडार से लापता हुए एयर एशिया के विमान क्यूजेड-8501 के दुर्घटनाग्रस्त होने और फिर समुद्र में सामने की आशंका जताई जा रही है।
10:45 बजे। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रविवार शाम हुए बम धमाके की घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई है।
8:30 बजे। खुफिया एजेंसियों और पुलिस को शक है कि बेंगुलुरू बम धमाके के पीछे खंडवा से पिछले साल फरार हुए सिमी के आतंकी हो सकते हैं, आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) ने आशंका जताई है कि ये किसी बड़े बम धमाके से पहले का ट्रायल रन हो सकता है।
7:40 बजे। बेंगलुरु धमाके के बाद दिल्ली, मुंबई, पुणे, गुजरात, जम्मू आदि देश की तमाम जगहों पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
7:32 बजे। प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने रविवार को स्वच्छता अभियान के तहत लखनऊ के मनकामेश्वर मन्दिर से लेकर डालीगंज बाजार तक लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क पर झाडू लगाई।
सुबह 7: 30 बजे। बिहार में भयंकर ठंड से सात लोगों की मौत हो गई। रविवार को घने कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा और हवाई तथा रेल यातायात भी बाधित हुआ।
7:00 बजे। मेलबर्न में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच जारी देखें: स्कोर-कार्ड












Click it and Unblock the Notifications