Kashi Live: नरेंद्र मोदी को देखने के लिये लाखों की भीड़

- मोदी के साथ रथ पर अमित शाह, रविशंकर प्रसाद भी शामिल हैं। सड़क पर लाखों लोगों का हुजूम देखने को मिल रहा है। इस हुजूम को देख कर साफ लग रहा है कि नमो की जीत लगभग पक्की हो चुकी है।
- सड़कों पर लाखों लोगों की भीड़ में सभी भाजपा कार्यकर्ता नहीं हैं, बल्कि ये वो आम जनता है, जिसे अपने शहर का विकास चाहिये। वारणसी के लोग कह रहे हैं कि मोदी आयेंगे तो काशी बदल जायेगा।
- लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर, मऊ, गाजीपुर, भदोही समेत पूर्वांचल के कई शहरों से लोगों का हुलूम काशी पहुंचा हुआ है।
- 2 किलोमीटर तक रोड शो करने के बाद कचहरी पहुंचकर नमो करेंगे नामांकन
- एसएसपी वाराणसी समेत डीएम भी मोदी की सुरक्षा के लिए मौके पर मौजूद
- साबरमती की तरह बनारस की गंगा भी साफ होगी
- वाराणसी में 12 मई को मतदान किया जाएगा।
- वाराणसी जिले की रोहनिया क्षेत्र की अपना दल विधायक अनुप्रिया पटेल रथ पर मोदी के साथ मौजूद हैं।
- 82 थानों के 18 एसओ समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुरक्षा में तैनात।
- पुलिस प्रशासन ने कहा अगले आधे घंटे में नरेंद्र मोदी करेंगे नामांकन।
- मिंट रोड पहुंच चुका है मोदी का रथ। मोदी सबका अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।
- नामांकन के लिए कचहरी पहुंचे नरेंद्र मोदी।
- करीब 2 घंटे की देरी से कचहरी पहुंचे नरेंद्र मोदी।
- नरेंद्र मोदी अपने प्रस्तावक छन्नूलाल मिश्रा के साथ मौजूद।
- कचहरी के वकील कर रहे हैं नरेंद्र मोदी से मुलाकात।
- नामांकन के लिए कचहरी के अंदर पहुंचे नरेंद्र मोदी।
- नरेंद्र मोदी ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किया।
- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीएचयू में मदन मोहन मालवीय की मूर्ति को गंगाजल से धोया। सुबह मोदी ने किया था माल्यार्पण।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/Kp33ePMC8SI?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>












Click it and Unblock the Notifications