Live: जनता दल यूनाइटेड के एक नेता ने मारा वोटर को थप्‍पड़

Election-last phase
नई दिल्ली| लोकसभा चुनाव के नौवें और अंतिम चरण में 41 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। सुरक्षा की खास व्यवस्था की गयी है। इस समय काशी नगरी समेत देश के कई महत्वपूर्ण शहर छावनी में तब्दील हो चुके हैं। आज जहां-जहां वोटिंग हो रही हैं उसमें उत्तर प्रदेश की 18, पश्चिम बंगाल की 17 और बिहार की छह लोकसभा सीटें शामिल हैं। (ताजा अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए)

5:07pm: पश्चिम बंगाल में शाम चार बजे तक 70 प्रतिशत मतदान दर्ज। बिहार में 50.85 % मतदान दर्ज।

4:27pm: कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला कहा नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया गया वीडियो पूर्वनियोजित था।

3:45pm: दोपहर तीन बजे तक बिहार में 47.16 % प्रतिशत मतदान।

3:38pm:वाराणसी में दोपहर 3 बजे तक 44.75% मतदान।
3:29pm: पश्चिम बंगाल में दोपहर तीन बजे तक 67% प्रतिशत मतदान।
3:20pm: बीजेपी प्रवक्‍ता रवि शंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर ऐलान किया कि नरेंद्र मोदी वाराणसी से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे।

3:04pm: कांग्रेस के उम्‍मीदवार अजय राय ने कहा कि वह कुर्ते पर लगे अपनी पार्टी के चुनाव चिन्‍ह को छिपा नहीं रहे थे बल्कि कपड़े पहनने का उनका यही तरीका है।

2:45pm: जनता दल यूनाइटेड के एक नेता ने बूथ कैप्‍चरिंग के दौरान एक वोटर को थप्‍पड़ मारा, पुलिस ने जानकारी दी।

2:40pm: पश्चिम बंगाल के बरासात से बीजेपी उम्‍मीदवार पीसी साेरकार ने भी अपना वोट डाला।


2:36pm: जनता दल (यू) के विधायक अमरेंद्र पांडेय के खिलाफ गोपालगंज स्थित एक पोलिंग बूथ पर फायरिंग करने के सिलसिले में अरेस्‍ट वारंट जारी किया गया।

2:33pm: चुनाव आयोग ने कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी को हिमाचल प्रदेश के सोलन में दिए गए अपने विवादित बयान पर जारी नोटिस पर जवाब देने के लिए 15 मई तक का समय दिया।

2:26pm: वरिष्‍ठ भाजपा नेता अरुण जेटली ने कहा कि उन्‍हें इस बात में कोई शक नहीं है कि ज्‍यादा मतदान का मतलब निर्णायक मतदान है।

2:17 pm: बीजेपी ने नरेंद्र मोदी के वीडियो पर उनका बचाच किया। बीजेपी का कहना कि जनता तक पहुंचना हर किसी का अधिकारी।

2:13 pm: वाराणसी पुलिस की ओर से चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के बाद एफआईआर दर्ज की गई।

2:10pm: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने अपना वोट डाला। वहीं तृणमूल कांग्रेस के उम्‍मीदवार देव को उसी तरह की परिस्थितयों का सामना करना पड़ा जिससे तेलगु सुपरस्‍टार चिरंजीवी को गुजरना पड़ा था।

2:04pm: वाराणसी में दोपहर एक बजे तक 35.38% मतदान दर्ज।

1:52: दोपहर एक बजे तक उत्‍तर प्रदेश में 36.29% और बिहार में 37.86% मतदान दर्ज।

1:48pm: उत्‍तर प्रदेश के आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी पर वोटिंग को प्रभावित करने का आरोप। हालांकि निर्वाचन अधिकारियों का कहना कि सभी बूथों पर नजर रखी जा रही है ऐसा कुछ भी नहीं है।

1:42pm: उत्‍तर प्रदेश के चंदौली में दोपहर एक बजे तक 35 प्रतिशत मतदान दर्ज।
1:30pm: बिहार में दोपहर तक 31% तो पश्चिम बंगाल में 56.38% मतदान दर्ज।

1:25pm: वाराणसी में वोटिंग के दौरान ही लोगों का विरोध प्रदर्शन। वोटर्स का कहना कि उनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं।

12:25am: कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया के गलत प्रयोग का आरोप लगाया।

12:37pm: कोलकाता में बीजेपी काउंसलर के घर के बाहर दो बम बरामद।

12:35pm: बिहार के वैशाली में पोलिंग बूथ के बाहर महिला मतदाताओं की भारी भीड़।

12:21pm: वाराणसी में सुबह 11 बजे तक 28प्रतिशत मतदान।

12:15pm: वाराणसी के लौखावीर स्थित क्वींस कॉलेज में मतदान बहुत धीमा चल रहा है। यहां पर एक-एक वोट में 10 से 15 मिनट लग रहे हैं। सूचना चुनाव अध‍िकारी को दे दी गई है। ईवीएम मशीनें बढ़ाने अथवा बदलने की बात चल रही है, क्योंकि सुबह से कतारें बहुत लंबी हो चुकी हैं।

12:01pm: जौनपुर से कांग्रेस के उम्‍मीदवार रवि किशन ने अपने परिवार के साथ वोट डाला।


11:54am: सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल में 40.02 %, बिहार में 24.7% और उत्‍तर प्रदेश में 23.7% मतदान दर्ज।

11:52am: रिपोर्ट के मुताबिक वाराणसी में सुबह 11 बजे तक 24 प्रतिशत मतदान।

11:25am: उत्‍तर प्रदेश में सुबह 10 बजे तक 13 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 28 प्रतिशत मतदान दर्ज।

11:13am: अजय राय के मुद्दे पर मुरली मनोहर का जवाब उनकी पार्टी इन चुनावों में जीत की ओर बढ़ रही है और ऐसे में वह इन छोटे मुद्दों पर ध्‍यान नहीं दे रहे हैं। मुरली मनोहर जोशी के मुताबिक उन्‍हें खुशी होगी अगर नरेंद्र मोदी वाराणसी की सीट अपने पास रखते हैं।

11:01am: सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में लोगों को डरा धमका रही है लेकिन चुनाव आयोग का ध्‍यान देश में सिर्फ एक ही संसदीय क्षेत्र पर लगा हुआ है।

10:50am: कुशीनगर से कांग्रेस के नेता आरपीएन सिंह ने अपना वोट डाला।

10:44am: चुनाव आयोग पर्यवेक्षक प्रवीन कुमार ने कहा पार्टी चिन्‍ह का प्रदर्शन करना चुनाव के नियमों का उल्‍लंघन। कुमार के मुताबिक आयोग अजय राय की उस फुटेज की जांच कर रहा है जिसमें उन्‍हें पार्टी का चुनाव चिन्‍ह प्रदर्शित करते हुए देखा गया है। उधर राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता तारिक अनवर ने कहा कि अगर किसी भी तरह से नियमों का उल्‍लंघन अजय राय की ओर से हुआ है तो कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। अनवर के मुताबिक नियम सभी के लिए एक जैसे हों।

10:36am: बिहार में सुबह 10 बजे तक 17.78 % प्रतिशत तक मतदान।

10:30am: भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने वाराणसी में अपना वोट डाला। नरेंद्र मोदी की लहर के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्‍होंने जवाब दिया कि इस बात में किसी को भी कोई शक नहीं होना चाहिए।

10:20am: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और सीपीआईएम कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प। हारोआ जिले में हुई झड़प में गोलीबारी भी की गई जिसमें आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबरें।

10:18am: सेंसेक्‍स ने छुई नई ऊंचाईयां बाजार खुलते ही पहुंचा 23,410.36 प्‍वाइंट्स पर। विशेषज्ञों का दावा केंद्र में मजबूत सरकार की भविष्‍यवाणी के चलते बाजार हो रहा है मजबूत।

10 10am: बीजेपी प्रवक्‍ता रविशंकर प्रसाद ने उत्‍तर प्रदेश के चंदौली स्थित पोलिंग बूथ के अंदर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की तस्‍वीर वाले लैपटॉप को बताया गंभीर मुद्दा। इस बीच चुनाव आयोग ने ऐसी तस्‍वीरों वाले सभी लैपटॉप्‍स को पोलिंग बूथ से हटाया।

10:07am: उत्‍तर प्रदेश में सुबह नौ बजे तक 10.38% मतदान दर्ज।

9:52am: अजय राय के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने किया उनका समर्थन। पार्टी के नेता भीम अफजल के मुताबिक अगर नरेंद्र मोदी कमल के निशान को प्रदर्शित कर सकते तो अजय राय ने कुछ गलत नहीं किया है।

9:27am: बीजेपी प्रवक्‍ता प्रकाश जावड़ेकर के मुताबिक आम आदमी पार्टी एक कन्‍फ्यूज पार्टी है।

9:43am: बिहार में सुबह नौ बजे तक 11.39 % और वाराणसी में 20% मतदान दर्ज।

9:35am: सीपीआईएम एम के मोहम्‍मद सलीम ने अपना वोट डाला।

9:28am: तृणमूल कांग्रेस की उम्‍मीदवार मुनमुन सेन ने अपनी बेटियों रिया और राइमा सेन के साथ कोलकाता में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+