क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Live: लॉकडाउन के दौरान राशन कार्ड वाले हर परिवार को 1000 रुपये देगी बिहार सरकार

देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों का अपडेट, किस जिले में कितने पॉजिटिव केस।

Google Oneindia News

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले अब लगातार बढ़ रहे हैं। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 500 को पार कर चुकी है। यह वायरस अभी तक देश में 9 लोगों की जान ले चुका है। कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए देश के 19 राज्यों में लॉकडाउन का ऐलान हो चुका है। वहीं पंजाब और महाराष्ट्र में वहां की राज्य सरकारों ने कर्फ्यू लगा दिया है। सरकार लगातार अपील कर रही है कि इस वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। जानिए, देश के अलग-अलग राज्यों की रिपोर्ट।

coronavirus

Newest First Oldest First
4:07 PM, 25 Mar

उत्तराखंड: देहरादून में बैंक के बाहर लोगों के बीच दूरी बनाए रखने के लिए उनके ​खड़े होने के लिए निशान बनाते ​नगर निगम कर्मी। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए इस तरह के कदम उठाये जा रहे हैं।
3:49 PM, 25 Mar

पश्चिम बंगाल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि खाने की कोई कमी न हो। सभी पुलिस स्टेशन दरवाजे पर खाना पहुंचाने की जिम्मेदारी लेंगे और इसकी निगरानी जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक करेंगे।
3:42 PM, 25 Mar

दिल्ली

दिल्ली
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में कोरोना वायरस को लेकर मंत्रियों के समूह की बैठक चल रही है।
3:34 PM, 25 Mar

दिल्ली

दिल्ली पुलिस पीआरओ एमएस रंधावा- हमने ई-कॉमर्स वेबसाइटों के लिए एक मंच स्थापित किया है जहां वे हमारे साथ अपनी समस्याओं को साझा कर सकते हैं, ताकि हम उन्हें हल कर सकें।
3:24 PM, 25 Mar

जम्मू कश्मीर

शाहिद चौधरी, जिला मजिस्ट्रेट श्रीनगर- श्रीनगर में 1.60 लाख परिवारों को कड़ी सुरक्षा-प्रोटोकॉल के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) राशन की होम डिलीवरी की जाएगी।
3:16 PM, 25 Mar

मध्य प्रदेश

कमलनाथ ने खुद को आइसोलेट किया। भोपाल में कोरोना पॉजिटिव पाई गई लड़की के पत्रकार पिता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनकी बेटी लंदन से वापस आई थी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कोरोना पॉजिटिव पत्रकार मौजूद थे इसलिए उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
3:08 PM, 25 Mar

गोवा

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत- हमने पहले दिन के कर्फ्यू की पूरी समीक्षा की। अभी भी राज्य में कोई पॉजिटिव केस नहीं है। जो भी टूरिस्ट गोवा में अटके हुए हैं। उनका सारा रिकॉर्ड हम टूरिज्म विभाग से ले रहे हैं। फिलहाल जो जहां पर है वहीं रहे।
3:01 PM, 25 Mar

बिहार

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, राशन कार्ड वाले हर परिवार को सरकार 1000 रुपये देगी।
2:53 PM, 25 Mar

उत्तर प्रदेश

अयोध्या जिला मजिस्ट्रेट ने किराना दुकानदारों को रोजमर्रा की जरूरत के 11 सामान की पैकेजिंग कर होम डिलीवरी करने को कहा है। इन 11 सामानों की कीमत 475 रुपये तय की गई है। इससे ज्यादा कीमत वसूल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये आदेश 2 अप्रैल तक लागू रहेगा।
2:52 PM, 25 Mar

उत्तर प्रदेश

DGP यूपी एच. सी. अवस्थी- लॉकडाउन के दौरान कोई भी भ्रामक स्थिति पैदा न हो और सभी जरूरी सामान लोगों को मिलते रहें, इसके लिए मुख्यमंत्री ने बैठक की थी। हर जिला सोशल मीडिया को मॉनिटर करता रहेगा और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
2:43 PM, 25 Mar

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में लोग फल और सब्जी की दुकान के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे।
2:39 PM, 25 Mar

मुंबई

मुंबई पुलिस ने मास्क के 200 पैकेट सीज किए हैं। जिनकी कीमत एक करोड़ रुपये है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
2:33 PM, 25 Mar

दिल्ली

दिल्ली पुलिस PRO एम. एस. रंधावा- जितनी भी ई-कॉमर्स साइट्स हैं उनके प्रमुखों के साथ मैंने बैठक की। इन लोगों ने हमारे साथ अपनी दिक्कतें साझा की। इन लोगों को पास दिए गए हैं। इनके जो डिलीवरी ब्वॉय हैं उन्हें पुलिस का पूरा सहयोग दिया जाएगा।
2:32 PM, 25 Mar

दिल्ली

दिल्ली
पहाड़गंज में एक बैंक के बाहर कतार में खड़ी महिलाओं के सामाजिक दूरी बनाए रखने से इनकार करने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें खदेड़ दिया। बाद में पुलिस द्वारा उन्हें आश्वासन दिए जाने कि बैंक और एटीएम खुले रहेंगे वो सामाजिक दूरी बनाकर कतार में खड़ी हुईं।
2:31 PM, 25 Mar

दिल्ली

दिल्ली
कोरोना वायरस के खतरे के बीच दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने सड़कों को सेनिटाइज किया।
2:21 PM, 25 Mar

उत्तराखंड

उत्तराखंड
कोरोना वायरस के खतरे के बीच देहरादून में MLA और मंत्री सेनिटाइजेशन के बाद ही विधानसभा में दाखिल हो रहे हैं। विधानसभा में थर्मल स्क्रीनिंग, सेनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था की गई है।
2:13 PM, 25 Mar

महाराष्ट्र

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे- महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 116 हो गई है। सांगली में एक ही परिवार के 5 लोग संपर्क में आने से और मुंबई के 4 लोग विदेश यात्रा या संपर्क में आने की वजह से पॉजिटिव हुए हैं।
2:12 PM, 25 Mar

जम्मू-कश्मीर

प्रधान सचिव (योजना), रोहित कंसल- जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सरकारी दफ्तर 14 अप्रैल तक बंद रहेंगे।
2:01 PM, 25 Mar

उत्तर प्रदेश

कानपुर में पुलिस ने 9255 वाहनों को चेक किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले 3024 वाहनों का चालान काटा गया।
1:49 PM, 25 Mar

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 4 नए मामले सामने आए हैं। जिससे राज्य में ये संख्या 116 हो गई है।
1:48 PM, 25 Mar

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल
कोलकाता में नगरपालिका ने अस्पतालों और क्वारंटीन केंद्रों को सेनिटाइज किया।
1:40 PM, 25 Mar

झारखंड

श्री महेश्वरी सभा ने रांची में जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में खाना बांटा।
1:38 PM, 25 Mar

दिल्ली

दिल्ली
देश में 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच शाहजहां रोड पर वाहनों की चैकिंग करते हुए पुलिसकर्मी।
1:37 PM, 25 Mar

दिल्ली

दिल्ली
देशभर में 21 दिनों तक चलने वाले लॉकडाउन के बीच दवाई खरीदने के लिए लाइन में खड़े लोग, लोग इस दौरान आपस में दूरी का भी ख्याल रखते दिखे। इस लॉकडाउन के बीच जरूरी सेवाएं पहले की तरह ही जारी रहेंगी। तस्वीरें बंगाली मार्केट की हैं।
1:34 PM, 25 Mar

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, मैं घर पर हूं और श्रीमती मुख्यमंत्री की बात सुन रहा हूं, आप अपने गृहमंत्री की बात सुनिए। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
1:33 PM, 25 Mar

बिहार

गया, रैन बसेरा गांधी मैदान 4 के प्रबंधक राजू प्रसाद ने कहा, इन लोगों को गुजरात से भागलपुर जाना था, पर ट्रेन कैंसिल हो गई और गया में फंस गए। ये आठ लोग हैं। स्टेशन पर थे कहां जाना है नहीं जानते थे इसलिए यहां पर रुके हुए हैं। कोरोना के चलते कोई इन्हें कमरा देने को तैयार नहीं था।
1:15 PM, 25 Mar

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, हमारे पास आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है जैसे सब्जी, चावल और अन्य जरूरी वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है। इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आवश्यक सामान बेचने वाली सभी दुकानें भी खुली हैं। इस संकट से निपटने के बाद हम गुडीपड़वा मनाएंगे।
1:14 PM, 25 Mar

पंजाब

लुधियाना, चरण सिंह लोहारा चेयरमैन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट- 22 मार्च से पूरे देश में 80-90 लाख ट्रक बंद है। लॉकडाउन की वजह से कोई ट्रक नहीं चल रहा है। ड्राइवरों को खाना और गाड़ी खड़े करने में दिक्कत आ रही है। सरकार को समझना चाहिए कि गाड़ी चलेगी तभी जरूरी चीजों की सप्लाई होगी।
1:13 PM, 25 Mar

जम्मू-कश्मीर

कोरोना वायरस के मद्देनजर लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए बंद।
1:02 PM, 25 Mar

राजस्थान

राज्य में आज 4 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव केस सामने आए हैं। चार व्यक्तियों में से दो भीलवाड़ा के चिकित्सा स्टाफ के सदस्य हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 36 हो गई है।
READ MORE

अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस का लाइव अपडेट:-

Comments
English summary
Live Coronavirus Updates In India: State Wise Break Up Of Case Counts.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X