कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ली सीएम पद की शपथ, सिद्धू भी बने कैबिनेट मंत्री
पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
चंडीगढ़। आज पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राज्य की 117 सीटों से 77 सीटों पर कब्जा जमाया है।
नवजोत सिंह सिद्धू और प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
कैप्टन के 9 मंत्रियों में सिद्धू भी
1. नवजोत सिंह सिद्धू
2. मनप्रीत बादल
3. चरणजीत सिंह चन्नी
4. राणा के पी सिंह
5. साधु सिंह धर्मसौत
6. तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा
कैबिनेट में 2 महिलाएं भी
1. अरुणा चौधरी, एमएलए, दीनानगर
2. रजिया सुल्तान, एमएलए, मलेरकोटला

दूसरी बार शपथ
- भारतीय सेना में कैप्टन रहे अमरिंदर ने अंग्रेजी भाषा में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- अमरिंदर (75) ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ ली है। इससे पहले वह 2002-2007 के बीच राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे।
- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कैप्टन अमरिंदर सिंह के शपथग्रहण समारोह में पहुंचे ।
- अमरिंदर सिंह राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं।
- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माने जाने वाले ब्रह्म मोहिंद्रा ने दूसरे नंबर पर ली कैबिनेट मंत्री की शपथ। AAP उम्मीदवार को पटियाला देहाती सीट से हराया था।
- नवजोत सिंह सिद्धू ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर तीसरे नंबर पर ली शपथ। अमृतसर ईस्ट से बीजेपी उम्मीदवार को हराया था। पहली बार इस सीट से विधायक बने हैं सिद्धू।
- मनप्रीत सिंह बादल ने चौथे नंबर पर ली कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ। बठिंडा से विधायक बने हैं मनप्रीत बादल। पूर्व सीएम प्रकाश बादल के भतीजे हैं मनप्रीत बादल।
- राणा गुरजीत सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ। कपूरथला सीट से अकाली दल के उम्मीदवार को हराकर बने हैं विधायक।
- तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने भी कैप्टन अमरिंदर सिंह के कैबिनेट राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। फतेहगढ़ चूड़ियां सीट से बनें हैं विधायक।
- साधु सिंह धर्मसोत ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ। नाभा सीट से बने हैं विधायक। कांग्रेस पार्टी के बड़े दलित नेता हैं धर्मसोत।
- राणा गुरजीत सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ। कपूरथला सीट से अकाली दल के उम्मीदवार को हराकर बने हैं विधायक।
- तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने भी कैप्टन अमरिंदर सिंह के कैबिनेट राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। फतेहगढ़ चूड़ियां सीट से बनें हैं विधायक।
- साधु सिंह धर्मसोत ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ। नाभा सीट से बने हैं विधायक। कांग्रेस पार्टी के बड़े दलित नेता हैं धर्मसोत।
- रजिया सुल्ताना ने कैबिनेट राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली। मलेरकोटला सीट से जीतकर विधायक बनीं हैं रजिया।
- अरुणा चौधरी ने कैबिनेट राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली। महिला कोटे से कैबिनेट में मिली जगह। दीनानगर सीट से विधायक चुनी गईं हैं।
- चरणजीत सिंह चन्नी ने ली पंजाब कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ। पिछली बार विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं चरणजीत।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

नवजोत सिंह सिद्धू

मनप्रीत सिंह बादल

राणा गुरजीत सिंह

कैबिनेट












Click it and Unblock the Notifications